scriptचमत्कार! नदी में नहीं डूबा “राम” नाम लिखा 5 किलो का पत्थर! | Floating stone with the name of ram becomes attraction | Patrika News

चमत्कार! नदी में नहीं डूबा “राम” नाम लिखा 5 किलो का पत्थर!

Published: Mar 24, 2015 11:55:00 am

Submitted by:

Anil Kumar

कलियुग में भी ऎसा नजारा देखने को मिला कि लग गया इस चमत्कारी पत्थर को देखने वालों का तांता

रायपुर। भले ही यह सुनने में अजीब लगे, लेकिन सच है कि “राम” नाम लिखा 5 किलो का पत्थर नदी में तैर गया। कलियुग में हुई इस अविश्वसनीय घटना को देखने वालों का तांता लगा हुआ है, इतना ही नहीं बल्कि लोगों ने तो इस पत्थर की पूजा-अर्चना तक करना शुरू कर दिया है।

छत्तीसगढ़ में हुआ है ऎसा-
राम नाम लिखे पत्थर के नदी में नहीं डूबने जैसे चमत्कार की यह घटना छत्तीसगढ़ राज्य के कोरबा जिले की है। यहां एक पत्थर लोगों के आकर्षण का केंद्र बन गया, जिस पर राम लिखा हुआ है। यहां बहने वाली हसदेव नदी पर 5 किलो वजनी एक पत्थर पर मिला है, जो पानी में तैर रहा है। इस पत्थर की करामात देख लोग इसकी पूजा-अर्चना भी कर रह हैं।

बच्चे को रेत में दबा मिला था पत्थर-
पानी में तैरने वाला राम नाम लिखा यह पत्थर हसदेव नदी के किनारे एक बच्चे को रेत में दबा हुआ मिला। बच्चे ने इस पत्थर को नदी में फेंका तो यह तैरने लगा। बस फिर क्या था पत्थर का कमाल देखकर बच्चे इस पत्थर को लेकर शिव मंदिर के पास पहुंचे और इसे नहर में डाल दिया। इसके बाद तो लोग भी ज्यादा चौंक गए क्योंकि यह पत्थर नहर में भी तैरने लगा। इस पत्थर का वजन करीब 5 किलोग्राम है।

वैज्ञानिकों का मत-
नदी में तैरने वाले पत्थर पर वैज्ञानिकों ने भी अपने विचार प्रकट किए हैं। उनका कहना है कि धरती पर कई तरह के तलहटी चट्टानें पाई जाती हैं। ये चट्टाने हजारों वषोंü के अंतराल में बनती है जिन पर ताप व दाब के साथ विभिन्न तत्वों के मिश्रण का प्रभाव होता है। यही कारण है कि ऎसे पत्थर पानी में डूबने की बजाय उस पर तैरने लगते हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो