scriptगजब! कभी देखा है आपने चार पैर वाला मुर्गा | Four legged cock found in Uttar Pradesh | Patrika News

गजब! कभी देखा है आपने चार पैर वाला मुर्गा

Published: Jul 21, 2016 12:10:00 pm

कुछ लोगों ने तो इस अनोखे मुर्गे को पाने के लिए इसकी बोली तक लगानी शुरू कर दी है

cock

cock

हापुड़। उत्तर प्रदेश के हापुड़ में मीनाक्षी रोड़ स्थित एक मुर्गा-मीट की दुकान इन दिनों बेहद चर्चित हो रही है। इसकी चर्चा की वजह है दिल्ली मंडी से यहां लाया गया चार टांगों वाला मुर्गा। जी हां अपने सही पढ़ा, इस मुर्गे की दो नहीं बल्कि चार टांगे हैं।

इसी वजह से यह मुर्गा क्षेत्र में कौतूहल का विषय बना हुआ है। मीट की दुकार पर जमा भीड़ में कोई उसे भगवान का रूप बता रहा है तो कोई करामाती कहकर उसे इस्लाम से जोड़कर देख रहा है।

कुछ लोगों ने तो इस अनोखे मुर्गे को पाने के लिए इसकी बोली तक लगानी शुरू कर दी है। हैरानी तो तब हुई जब एक बोली दाता ने इस मुर्गे को पाने के लिए चार हजार रुपए तक की बोली लगा दी। समाचार लिखे जाने तक दुकान के मालिक मोहम्मद कासिम और मोहसीन ने इस मुर्गे को नहीं बेचा था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो