कानपुर। उत्तरप्रदेश के कानपुर शहर के डफरिन हॉस्पिटल में एक विचित्र बच्ची ने जन्म लिया है। इस बच्ची के चार हाथ और चार पैर है। विचित्र शारीरिक बनावट वाली इस बच्ची को देखने के लिए लोगों की भीड़ लगी हुई है। कुछ लोग इसे देवी मानकर दर्शन करने आ रहे हैं। मीडिया से लेकर पूरे शहर में प्रत्येक जगह इसके बारे में चर्चा हो रही है।
गजब! डॉक्टर करते रहे ब्रेन सर्जरी और मरीज गाती रहीडॉक्टर भी रह गए दंगजब चार पैर चार हाथ वाली इस बच्ची ने जन्म लिया तो प्रसव कराने वाले डॉक्टर भी इसें देखकर दंग रह गए। हालांकि जन्म के कुछ समय बाद ही इस अनोखी बच्ची की मौत हो गई। इसके बाद परिवार वालों को इसकी जानकारी दी गई। वहीं अस्पताल में मरीज के साथ आए परिजनों ने बच्ची को देवी मानकर दर्शन किए।
दो सिर, तीन आखों वाले सूअर ने लिया जन्म, मालिक के हुए वारे-न्यारेमीरपुर कैंट की थी जन्म देने वाली महिलाइस अजीबो-गरीब बच्ची को जन्म देने वाली महिला का नाम रजनी है तथा वह मीरपुर कैंट सनी नाम के एक व्यक्ति की पत्नि है। सनी के मुताबिक गर्भवती रजनी को प्रसव के लिए डफरिन जच्चा-बच्चा अस्पताल में भर्ती कराया था। जिसके बाद रजनी ने इस अनोखी बच्ची को जन्म दिया, लेकिन 10 मिनट बाद ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजन मृत बच्ची के शव को लेकर बिना कुछ कहे ही अस्पताल से चले गए।