scriptइस लड़की की कब्र से आज भी आती है खुशबू | Grave of a girl gives pleasent fregrance even after 3 years of her death | Patrika News
दुनिया अजब गजब

इस लड़की की कब्र से आज भी आती है खुशबू

इस लड़की की मौत केा करीब तीन साल बीत चुके हैं, लेकिन आज भी इसकी कब्र से खुशबू आती है

Oct 20, 2016 / 10:24 am

अमनप्रीत कौर

Grave

Grave

नई दिल्ली। क्या आप भूत प्रेत में विश्वास रखते हैं, वैसे विज्ञान भी इनके होने पर यकीन नहीं करता, लेकिन हम आपको एक ऐसी सच्ची घटना के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे पढ़कर आप भी एक बार को सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि विज्ञान के विपरीत जो यह परिस्थितियां बन रहीं हैं इनमें किसी दूसरी शक्तियों का हाथ है, या यह विज्ञान की ही अनसुलझी गुत्थी है।

किसी की मौत के तीन साल बाद भी अगर उसकी कब्र से खुशबू आए तो इसे आप क्या समझेंगे। ये घटना यमन के धाफर गांव की है। यहां कुछ सालों पहले 20 साल की लड़की की मौत के बाद उसे कब्रिस्तान में दफन कर दिया गया, लेकिन एक दिन गांव में तेज बारिश हुई और सभी कब्रों से शव बाहर आ गए। गांव के लोग सभी शवों को एक बार फिर दफनाने गए तो वहां का नजारा देखकर चौंक गए।

स्थानीय लोग जब कब्रिस्तान पहुंचे तो उन्होंने देखा कि महीनों पहले जिस लड़की के शव को दफनाया गया था, वह शव वैसे का वैसा ही था, जबकि इतने समय में शरीर कंकाल में तबदील हो जाता है। इतना ही नहीं लड़की के शव में से तेज खुशबू भी आ रही थी। हालांकि गांव वालों ने उसके शव को फिर से वहीं दफना दिया, लेकिन आज भी उसकी कब्र से सुगंध आती है।

Home / Duniya Ajab Gajab / इस लड़की की कब्र से आज भी आती है खुशबू

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो