scriptअस्पताल ने 99 साल की महिला को बताया प्रेगनेंट, दी डिलिवरी डेट | Hospital tells 99 year old woman pregnant, gives delivery date | Patrika News

अस्पताल ने 99 साल की महिला को बताया प्रेगनेंट, दी डिलिवरी डेट

Published: Jul 22, 2015 10:26:00 am

ब्रिटेन के वेस्ट सस्सेक्स में एक अस्पताल ने एक 99 वर्षीय बूढ़ी महिला को प्रेगनेंट बताया है और डिलिवरी की डेट भी दे दी है। 

pregnancy

pregnancy

लंदन। ब्रिटेन के वेस्ट सस्सेक्स में एक अस्पताल ने एक 99 वर्षीय बूढ़ी महिला को प्रेगनेंट बताया है और उन्हें डिलिवरी की डेट भी दे दी है। 
अस्पताल प्रशासन ने डोरिस इंग नाम की इस महिला को पत्र भेजकर उनके प्रेगनेंट होने की जानकारी दी है और फिक्स डेट पर डिलिवरी के लिए अस्पताल में भर्ती होने को कहा है। फारहेम कम्यूनिटी हॉस्पिटल ने डोरिस को भेजे पत्र में उनकी सही जन्म तिथि भी लिखी है। 
इस मामले में डोरिस ने एक स्थानिय अखबार को बताया कि वे इस साल नवंबर में 100 साल की हो जाएंगी। उनके तीन बच्चे और 13 पोते-पोती हैं। वे कहती हैं कि वे इस बात से आश्चर्य चकित हैं कि जिस अस्पताल में वे कभी गई ही नहीं और जिसके बारे में जानती नहीं हैं, वहां से उन्हें लेटर कैसे आ गया। उन्होंने बताया की वे 29 साल की उम्र में ही तीन बच्चों की मां बन चुकी थीं।
इस लेटर के बारे में अस्पताल प्रशासन का कहना है कि लेटर भूलवश डोरिस के पास भेजा गया है। प्रशासन ने इसे भूल मानते हुए उनसे माफी मांगी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो