scriptइस देश में आसमान से बरसे थे इंसान के कटे हुए हाथ-पैर | Human body parts fall from sky in this country | Patrika News

इस देश में आसमान से बरसे थे इंसान के कटे हुए हाथ-पैर

Published: Oct 21, 2016 11:49:00 am

इस मंजर को देखकर लोग डर गए थे। लोग समझ नहीं पा रहे थे कि  ये कैसे हो रहा है

human body

human body

नई दिल्ली। आसमान से बारिश और एसिड रेन के बारे में तो आपने बहुत सुना होगा, लेकिन कभी आपने आसमान से इंसान के कटे हुए हाथ पैरों की बारिश होती देखी है। बेशक ऐसा एक देश में हो चुका है। जेद्दाह में आसमान से इंसान के कटे हुए हाथ और पैर की बारिश हुई थी।

इस मंजर को देखकर लोग डर गए थे। लोग समझ नहीं पा रहे थे कि आसमान से भला इंसान का कआ हुआ शरीर कैसे धरती पर गिर रहा था। जबकि स्थानीय लोगों ने रेड सी सिटी में मानव अंगों को आसमान से सड़क पर गिरते देखा था।

अब आपको बताते हैं कि आखिर यह बारिश कैसे हो रही थी। एक रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है कि आसमान से इंसान के टुकड़े गिरने के पीछे एक बड़ी वजह है। गरीब देशों के लोग दूसरे देशों में जाने के लिए विमान के लैंडिंग गियर में जाकर छिप जाते हैं। ऐसा ही किसी विमान में भी हुआ होगा।

कोई आदमी लैंडिंग गियर में फंस गया होगा और जब विमान आसमान में होगा तो उसकी लाश के टुकड़े शहर में गिर रहे होंगे। ऐसा वाक्या पहले भी कई बार यहां देखने को मिलता रहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो