scriptचूहा पकडऩे पर सरकार दे रही है 20000 रुपिया का ईनाम | Jakarta government offers reward on catching rodants | Patrika News

चूहा पकडऩे पर सरकार दे रही है 20000 रुपिया का ईनाम

Published: Oct 20, 2016 10:51:00 am

सरकार ने ऐलान किया है कि चूहों को पकडऩे पर लोगों को ईनाम दिया जाएगा

rat

rat

नई दिल्ली। आपने भी अपने घर में कई बार चूहों को पकड़ा होगा, लेकिन आपको इसके बदले ईनाम कभी नहीं मिला होग, वह भी सरकार से। चूहों से परेशान इंडोनेशिया में सरकार चूहा पकडऩे के लिए भी ईनाम दे रही है वह भी कैश में।

राजधानी जकार्ता में चूहों की समस्या से निजात पाने के लिए इंडोनेशियाई सरकार ने अनोखी मुहिम छेड़ दी है। इस मुहिम के तहत सरकार ने ऐलान किया है कि चूहों को पकडऩे पर लोगों को ईनाम दिया जाएगा।

सरकार ने कहा है कि एक चूहा पकडऩे पर उन्हें 20000 रुपिया का कैश दिया जाएगा। यह भारतीय करंसी 100 रुपए से थोड़े अधिक के बराबर है। लोग जिंदा या मुर्दा चूहा पकड़कर यह ईनाम पा सकते हैं, हालांकि चूहों को मारने के लिए वो बंदूक का इस्तेमाल नहीं कर सकते। चूहों को जिंदा या मुर्दा हालत में अधिकारियों को सौंपना होगा, तब उन्हें यह ईनाम मिल जाएगा।

सरकार को उम्मीद है कि उनकी इस मुहिम ने जहां शहर को चूहों से निजात मिलेगी तो वहीं शहर को साफ सुथरा बनाने में भी मदद मिलेगी। जकार्ता के डिप्टी गवर्नर जेरॉट सैफुल हिदायत ने एक इंटरव्यू में कहा कि शहर में काफी चूहे हैं। जिसकी वजह से काफी परेशानी हो रही है। खुद के साथ हुए एक हादसे के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि एक बड़े चूहे से सामना होने के बाद उन्हेंने चूहों से शहर को निजात दिलाने का अभियान बनाया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो