script

भारतीय समुद्री तट पर मृत मिली जलपरी, जानिए इस वायरल तस्वीर का सच

Published: Aug 24, 2016 10:27:00 am

जलपरियों की कहानियां तो आपने भी बहुत सुनी होंगी, यहां जाने इनका सच

Mermaid

Mermaid

नई दिल्ली। आपने भी बचपन में जलपरियों की कहानियां सुनी होंगी। यह जलपरियां आज भी दुनिया के लिए रहस्य बनी हुई हैं। जहां कुछ लोग इन्हें देखने का दावा करते हैं, वहीं कुछ इनके अस्तित्व पर सवालिया निशान लगाते हैं। हालांकि इनके शव और अवशेष की तस्वीरें लोगों के बीच वायरल हुई हैं। ऐसी ही एक जलपरी भारत, हवाई और मिस्र के समुद्री तट पर भी नजर आई थी।

कुछ समय पहले गुजरात के तट पर एक जलपरी का शव मिलने से सनसनी फैल गई थी। सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें खूब शेयर की गई थीं, लेकिन बाद में इस शव का क्या हुआ, आप इसके बारे में नहीं जानते होंगे। असल में भारत या किसी अन्य देश में अब तक किसी को जलपरी दिखने या मिलने के सबूत नहीं मिले हैं। फिर भी इस जलपरी का वीडियो इंटरनेट पर करोड़ों बार देखा गया।

असल में यह असली जलपरी नहीं है, बल्कि इस जलपरी का फिल्म पाईरेट्स ऑफ कैरिबियन में प्रॉप के तौर पर इस्तेमाल किया गया था। इस जलपरी को मश्हूर आर्टिस्ट जोएल हर्लो ने फिल्म के लिए तैयार किया था।

ट्रेंडिंग वीडियो