scriptलगातार 60 घंटे 30 मिनट स्पीच देकर तोड़ा अपना ही विश्व रिकार्ड | korba: Constantly broke his own world record by 60 hours 30 minutes Speech | Patrika News

लगातार 60 घंटे 30 मिनट स्पीच देकर तोड़ा अपना ही विश्व रिकार्ड

Published: May 31, 2015 10:38:00 am

मुम्बई के वर्ली स्थित एक होटल में डॉ. अजय शेष ने लगातार 60 घंटे 30 मिनट तक स्पीच देकर विश्व रिकार्ड बनाया है। इससे संबंधित दस्तावेज को पंजीयन के लिए  गिनीज बुक ऑफ रिकार्ड के लंदन स्थित दफ्तर को भेजा जाएगा।

dr.ajay shesh

dr.ajay shesh

कोरबा. शहर के पैथोलॉजिस्ट डॉ. अजय शेष ने मुम्बई में नया इतिहास रच दिया है। लगातार 60 घंटे 30 मिनट तक लॉग मैराथन स्पीच देकर कीर्तिमान स्थापित किया है। इसके पहले शेष ने लगातार 49 घंटे 39 मिनट तक बोलकर गिनीज बुक ऑफ विश्व रिकार्ड में अपना नाम दर्ज कराया था।

मुम्बई के वर्ली स्थित एक होटल में डॉ. अजय शेष ने लगातार 60 घंटे 30 मिनट तक स्पीच देकर विश्व रिकार्ड बनाया है। इससे संबंधित दस्तावेज को पंजीयन के लिए गिनीज बुक ऑफ रिकार्ड के लंदन स्थित दफ्तर को भेजा जाएगा। डॉ. शेष ने विश्व रिकार्ड बनाने के लिए मुम्बई के वर्ली स्थित एक होटल में 27 मई को दोपहर 3.44 बजे से स्पीच देना शुरू किया था। 30 मई को सुबह 4.13 बजे तक लॉग मैराथन स्पीच दिया। लगातार 60 घंटे 30 मिनट तक बोलकर डॉक्टर ने नया कीर्तिमान बनाया है। स्पीच की निगरानी अंतराष्ट्रीय संस्था मेडिट्रांस ने की। इसके डायरेक्टर निकुंज चांडक ने बताया कि डॉ. शेष ने 60.30 घंटे तक बोलकर नया विश्व रिकार्ड बनाया है।

लंदन भेजा जाएगा
डॉ. शेष के स्पीच की पूरी वीडियो रिकार्डिंग तैयार की गई है। इसके लिए तीन वीडियो कैमरे लगाए गए थे। इसमें क्लोज सर्किट कैमरे भी शामिल थे। वीडियो रिकार्डिंग, श्रोता का उपस्थिति पत्रक सहित सभी दस्तावेज लंदन स्थित गिनीज बुक के कार्यालय को भेजा जाएगा।
निकुंज चांडक डायरेक्टर मेडिट्रांस

12 सप्ताह मे आएगा जवाब
इसके बाद 10 से 12 हप्ते में जवाब आएगा। इसके पहले भी जवाब आ सकता है। डॉ. शेष के नाम पर रिकार्ड दर्ज करने से पहले गिनीज बुक दिए साक्ष्य से आवश्यक छानबीन करेगा। जरुरत पड़ी तो श्रोताओं से भी सम्पर्क करेगा। इनसे स्पीच के बारे में जानकारी लोगा। इसके लिए श्रोताओं के ई-मेल आईडी और मोबाइल नंबर गिनीज बुक को भेजा जाएगा।

परिवार के सदस्य बने साक्षी
इस असवर पर शेष परिवार के सदस्य मौजूद थे। डॉक्टर ने जैसे ही नया कीर्तिमान रचा, उनके चेहरे पर खुशियां छा गई। डॉ. के माता पिता, पत्नी और पुत्री सहित परिवार के सभी सदस्य साथ में मौजूद थे।

स्वास्थ्य चेकअप में सब कुछ सामान्य
स्पीच खत्म होने के बाद डॉ. अजय का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इसमें सब कुछ सामान्य पाए गए। शरीर में शुगर की मात्रा भी सामान्य मिली। ब्लड प्रेशर भी सामान्य था।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो