scriptअनोखी है यह लव स्टोरी, 16 साल के लड़के को हुआ 71 साल की बुढिय़ा से प्यार | Love story of 71 year old lady and 16 year old boy | Patrika News
दुनिया अजब गजब

अनोखी है यह लव स्टोरी, 16 साल के लड़के को हुआ 71 साल की बुढिय़ा से प्यार

आज हम आपको जिस प्रेम कहानी के बारे में बताने जा रहे हैं, वह अनोखी है

Jul 08, 2017 / 12:35 pm

अमनप्रीत कौर

Love Story

Love Story

नई दिल्ली। प्यार अंधा होता है। यह न तो जाति धर्म देखता है और न ही उम्र। हाल ही यह बात साबित भी हो गई। आज हम आपको जिस प्रेम कहानी के बारे में बताने जा रहे हैं, वह अनोखी है। यहां इंडोनेशिया में एक 16 साल के लड़के को 71 साल की बुढिय़ा से प्यार हो गया। बस फिर क्या था, तमाम विरोध के बावजूद दोनों ने शादी कर ली।+

16 साल के सेलामत रियादी को 71 साल की रोहाया से प्यार हो गया। दादी की उम्र की होने के बावजूद सेलामत रोहाया से बहुत प्यार करता है। दोनों एक दूसरे के बिना रहने को तैयार नहीं थे। रोहाया पहले दो बार विधवा हो चुकी है और अपने जीवन के आखिरी पड़ाव में है। हालांकि इस रिश्ते से दोनों के ही परिवारवालों को एतराज था। वो नहीं चाहते थे कि दोनों की शादी हो।

हालांकि दोनों ने अपने परिवारों को धमकी दी कि अगर उनकी शादी नहीं करवाई गई तो वो आत्महत्या कर लेंगे। इसके बाद उनके घरवाले डर गए। घरवालों ने सेलामत रियादी को समझाने की कोशिश की, लेकिन वो रोहाया से शादी करना चाहता था। इस शादी का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। दोनों की शादी पूरे रीति-रिवाज से करवाई गई। आपको बता दें कि इंडोनेशिया में लड़को की शादी की न्यूनतम उम्र 19 साल है, लेकिन किसी भी व्यक्ति को धार्मिक मानदंडों के आधार पर शादी की मान्यता देता है।

Home / Duniya Ajab Gajab / अनोखी है यह लव स्टोरी, 16 साल के लड़के को हुआ 71 साल की बुढिय़ा से प्यार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो