scriptमछुआरों के जाल में फंसकर आया 100 किलो का अजगर! | Maharashtra fishermen found 100 kg python in net | Patrika News

मछुआरों के जाल में फंसकर आया 100 किलो का अजगर!

Published: Jul 25, 2015 10:35:00 am

Submitted by:

Anil Kumar

महाराष्ट्र में दो मछुआरों ने जाल तो मछलियों के लिए डाला था, लेकिन फंसकर आया 100 किलोग्राम का अजगर

Python

Python

मुम्बई। महाराष्ट्र के दो मछुआरों के साथ कुछ ऎसा हुआ जिसके बारे में उन्होंने कभी सोचा भी नहीं होगा। मछलियां पकड़ने गए इन मछुआरों ने जाल तो मछलियों के लिए डाला था, लेकिन जब उसे बाहर निकाला तो उसमें 100 किलोग्राम के अजगर को फंसा पाया। महेश पाटील और गोकुल पाटील नामक मछुआरों को जाल निकालने से पहले इस बात का अंदाजा भी नहीं था कि उनके जाल में फंसी भारी-भरकम चीज मछली नहीं अजगर है।

Python Photo1

यह भी पढ़ें
वैंपायरों को अपना खून पिलाती है ये महिला, बन चुके हैं कई ग्राहक


डर गए मछुआरे
100 किलोग्राम वजनी यह सांप भारी बारिश के बाद किसी तरह जाल में फंस गया था। जाल में अजगर को फंसा देख दोनों मछुआरे डर गए और अचंभित भी हुए। दोनों ने तुरंत जाल को दोबारा मटमैले पानी में फेक दिया और मदद के लिए तट पर लौट आए। दोनों मछुआरे ठाणे जिला स्थित भिवंडी के रहने वाले हैं। इस दौरान भारी संख्या में मछुआरे भारी भरकम अजगर की एक झलक पाने के लिए इकटा हो गए।

Python Photo2

बुलाया सर्प विशेषज्ञ
अजगर के जाल में फंसने के बाद स्थानीय सर्प विशेषज्ञ किशोर गायकवाड़ अपने सहयोगी हितेश मेहता के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुए। किशोर ने पानी में से भारी भरकम अजगर को जाल सहित बाहर निकाला। वह डरा हुआ था और गुस्से में भी था, लेकिन उसे सावधानीपूर्वक शांत कराया गया। सर्प विशेषज्ञों ने बाद में अजगर का पूरी तरह से निरीक्षण किया। हालांकि अजगर के शरीर पर किसी तरह की चोट के निशान नहीं मिले। बाद में सांप की लंबाई नापी गई और उसक ा वजन किया गया।


Python Photo3

यह भी पढ़ें
आस्ट्रेलिया में बल्लियों का आतंक, सरकार ने किया जंग का ऎलान!


रॉक पायथन प्रजाति का है अजगर
उत्सुक मछुआरों और अन्य गांववालों की सहायता से किशोर अजगर को पास के पेट्रोल पंप पर ले गए और वहां से उसे बोरीबली (मुंबई) के संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान भेज दिया गया। जाल में फंसकर आए 3 मीटर लंबे अजगर की पहचान बाद में भारतीय रॉक पायथन के रूप में हुई है।

Python Photo4
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो