script92 साल के इस व्यक्ति की हैं 97 पत्नियां 185 बच्चें, फिर करेंगे शादी | Man aged 92 years have 97 wives and 185 children | Patrika News

92 साल के इस व्यक्ति की हैं 97 पत्नियां 185 बच्चें, फिर करेंगे शादी

Published: Oct 21, 2016 02:20:00 pm

यह व्यक्ति 107 महिलाओं से शादी कर चुके हैं और इनमें से 10 को तलाक दे चुका है

97 wives

97 wives

नई दिल्ली। बीवियों के मामले में नाइजीरिया के इस व्यक्ति ने राजा महाराजाओं को भी पीछे छोड़ दिया है। इस व्यक्ति की उम्र से ज्यादा तो इसकी पत्नियां हैं। मोहम्मद बेलो अबुबकर अब तक 107 महिलाओं से शादी कर चुके हैं और इनमें से 10 को तलाक देने के बाद अभी उनकी 97 पत्नियां हैं। जबकि उनकी उम्र है 92 साल।

वे एक बार फिर शादी करने के लिए तैयार हैं। अबुबकर ने कहा – मैं जो कुछ कर रहा हूं वह खुदा की इच्छा है। यह जिम्मेदारी है और आगे भी अंत तक ऐसा करता रहूंगा। मेरे पास केवल 97 पत्नियां हैं। मैं अभी भी और शादी करने के लिए तैयार हूं, अभी मैं दो और महिलाओं से शादी कर सकता हूं। मैं जो कुछ भी कर रहा हूं वह अल्लाह की इच्छा है।

अबुबकर का कहना है कि लोग उसको फॉलो नहीं करें। नॉर्मल आदमी 10 पत्नियों के साथ नहीं रह सकता। उसका दावा है कि वह अल्लाह से मिली शक्ति से इतनी पत्नियों को नियंत्रित करता है। उसने कहा कि वह उन लोगों को सलाह देना चाहता है, जो उसकी बीवियों की संख्या कम देखना चाहते हैं, वह अल्लाह के खिलाफ युद्ध छेड़ रहे हैं।

अबुबकर के पास इतने बड़े परिवार को पालने के लिए कोई घोषित इनकम का जरिया नहीं है। वह न तो खुद काम करता है न ही उसकी पत्नियां। कुछ लोगों का कहना है कि अबुबकर अपने बच्चों को भीख मांगने के लिए भेजता है। जब उससे पूछा गया तो उसका कहना था कि सब कुछ खुदा की ओर से मिलता है।

वर्ष 2008 में मुस्लिम धर्मगुरुओं ने उस पर धार्मिक कानून तोडऩे का आरोप लगाया था। अधिकतर विद्वानों ने कहा कि वह केवल 4 पत्नियां रख सकता है, लेकिन अबुबकर ने तर्क दिया कि कुरान में ऐसा कोई कानून नहीं है, जिसमें अधिक पत्नी रखने पर सजा मिले। उसने कहा कि हर कोई स्वतंत्र है और जितनी चाहे शादियां कर सकता है। लोकल शरिया कोर्ट के निर्देश पर उसे गिरफ्तार किया गया और केवल चार पत्नियां रखने की शर्त पर उसे रिहा कर दिया गया। हालांकि कोर्ट से छूटने के बाद भी उसे कोई निर्देश का पालन नहीं किया, बल्कि नई शादियां रचाना जारी रखा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो