script110 महिलाओं को डेट कर चुका है यह व्यक्ति, 365 का है इरादा | Man dated 110 women, wants to date 365 | Patrika News

110 महिलाओं को डेट कर चुका है यह व्यक्ति, 365 का है इरादा

Published: Jul 14, 2017 04:46:00 pm

आपने कई ऐसे लड़कों के बारे में सुना होगा, जिन्हें कई लड़कियों को डेट करने का शौक होता है

man dated 110 women

man dated 110 women

नई दिल्ली। आपने कई ऐसे लड़कों के बारे में सुना होगा, जिन्हें कई लड़कियों को डेट करने का शौक होता है। आज हम आपको ऐसे व्यक्ति के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अब तक 110 महिलाओं को डेट कर चुका है। हालांकि उसका इरादा यहीं रुकने का नहीं है। इस व्यक्ति का नाम है सुंदर रामू। सुंदर चेन्नई के फैशन फोटोग्राफर और तमिल फिल्मों के एक्टर हैं। रामू का मिशन है साल के अंत तक 365 महिलाओं को डेट करना। यानी कि वो हर रोज एक महिला के साथ डेट पर जाएंगे।

हालांकि इस तरह डेट पर जाने से पहले सुंदर के कुछ नियम हैं। वो कभी किसी सुंदर जगह का चुनाव नहीं करते। वो कभी खाने का ऑर्डर नहीं देते। सामने वाला जो भी ऑर्ड करता है सुंदर वही खाते हैं। सुंदर कभी भी खाने या घूमने का कोई बिल भी नहीं चुकाते। जो महिला उनके साथ डेट पर जाती है, वहीं सारे बिल चुकाती है।

सुंदर अब तक 21 साल की युवती से लेकर पांडिचेरी की 105 साल की बुजुर्ग महिला के साथ भी डेट कर चुके हैं। सुंदर के इस मिशन का मकसद यूनीक फोटो प्रोजेक्ट के साथ ही हर उम्र की महिलाओं से मिलना और उनके विचारों को जानना है। सुंदर कई फेमस एक्ट्रेस, जर्नलिस्ट, फॉरेनर और सेलेब्रिटी को भी डेट कर चुके हैं। इनमें एक्ट्रेस श्रिया सरन, लेखा और एक्ट्रेस व आरजे सुचित्रा कार्तिक कुमार भी शामिल हैं। इतना ही नहीं, सुंदर चेन्नई में एक डीएमके नेता के घर उनकी पत्नी के साथ भी डेट कर चुके हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो