scriptचाकू खाने की होती थी इच्छा, 2 महीने में निगल गया 40 चाकू | Man swallowed 40 knives in two months | Patrika News

चाकू खाने की होती थी इच्छा, 2 महीने में निगल गया 40 चाकू

Published: Aug 22, 2016 09:51:00 am

डॉक्टरों की टीम ने 5 घंटे की सर्जरी करके ये चाकू निकाले। पहले डॉक्टरों को लगा कैंसर हो गया

40 knives

40 knives

गुरदासपुर। पंजाब के गुरदासपुर शहर में एक अनोखा मामला सामने आया है। इस मामले ने डॉक्टरों को चौंका दिया। 42 साल के जरनैल सिंह की गुरदासपुर के कॉरपोरेट अस्पताल में एक बड़ी सर्जरी की गई। सर्जनों की एक टीम ने जरनैल सिंह के पेट में से 40 चाकू निकाले। जरनैल के पेट में इतने सारे चाकू देखकर डॉक्टर भी हैरान हो गए।

इस आदमी ने डॉक्टरों को बताया कि पिछले दो महीने से अचानक उसे चाकू खाने की तीव्र इच्छा होने लगी। जरनैल सिंह ने बताया कि उसे चाकू खाना बहुत अच्छा लगता था। इस वजह से दो महीनों के अंदर जरनैल सिंह ने करीब 40 चाकू खा लिए। उसके बाद पेट में दर्द और सूजन के बाद डॉक्टर को दिखाया। डॉक्टरों ने जब जरनैल सिंह के पेट का अल्ट्रासाउंड किया तो उन्हे कुछ कैंसर जैसा नजर आया।

knives

20 साल के करियर में नहीं देखा ऐसा केस

सर्जरी करने वाले डॉक्टर जितेन्द्र मल्होत्रा कहते हैं कि उनकी 20 साल की प्रैक्टिस में ये सबसे भयानक सर्जरी थी। जितेन्द्र सिंह ने बताया कि इस केस की शुरुआत में हमें मरीज के पेट में कैंसर जैसा कुछ नजर आया था।मैंने अपने पूरे करियर में ऐसा कोई केस नहीं देखा। कुछ दिनों में जरनैल को अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो