scriptआदमी के पेट में 20 साल फंसा रहा अंडा! डॉक्टर भी हैरान | Man was found to have a giant boiled egg inside him from 20 years | Patrika News

आदमी के पेट में 20 साल फंसा रहा अंडा! डॉक्टर भी हैरान

Published: Apr 03, 2015 12:12:00 pm

Submitted by:

Anil Kumar

62 साल के इस व्यक्ति की जांच की गई तो सामने आया कि पेट में 20 साल से एक अंडा फंसा है

वॉशिंगटन। भला क्या ऎसा भी हो सकता है कि कोई व्यक्ति अंडा खाए और वो उसके पेट में दूसरी जगह जाकर फंस जाए। लेकिन वॉशिंगटन में रहने वाले एक 62 वर्षीय व्यक्ति के साथ ऎसा ही हुआ है। इसमें आश्चर्य वाली बात ये भी है कि व्यक्ति को अपने पेट में फंसे अंडे का पता तब चला जब डॉक्टरी जांच सामने आई। यह देख डॉक्टर भी हैरान रह गए।

पेशाब में तकलीफ होने पर सामने आया मामला-
दरअसल 62 वर्षीय यह व्यक्ति पेशाब करने में तकलीफ होने की परेशानी के चलते हॉस्पिटल में दिखाने गया। पहले तो डॉक्टरों को कुछ समझ नहीं आया लेकिन जब इसका एक्सरे और सिटी स्कैन किया तो पेट में कुछ फंसा हुआ दिखा। इसके बाद डॉक्टरों ने पेट में कैमरा डालकर देखा तो हैरान रह गए। डॉक्टरों ने देखा की इसके ब्लेडर में कोई चिकनी, कोमल और गोल चीज फंसी हुई है।

20 साल से फंसा था उबला हुआ अंडा-
डॉक्टरों ने जब सर्जरी कर ब्लेडर में फंसी इस चीज को निकाला तो हैरान रह गए। क्योंकि पेट से बाहर निकाली गई इस चीज को जब काटा गया तो और उसकी जांच की गई तो सामने आया कि यह एक उबला हुआ अंडा था। यह अंडा इस व्यक्ति के पेट में 20 साल पहले से फंसा हुआ था जिसके चलते इसे पेशाब करने में दिक्कत होती थी। हालांकि डॉक्टरों ने इस अंडे को निकालकर मरीज को अब राहत दे दी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो