scriptयहां सच में पेड़ पर ही उगते हैं पैसे, पढ़ें कहां है यह पेड़ | Money grows on this Money Tree in UK | Patrika News

यहां सच में पेड़ पर ही उगते हैं पैसे, पढ़ें कहां है यह पेड़

Published: Aug 29, 2016 01:22:00 pm

अब किसी से न कहना कि पैसे पेड़ पर नहीं लगते, यहां है इसका सबूत

Money tree

Money tree

नई दिल्ली। आपने कई लोगों को कहते सुना होगा – पैसे पेड़ पर नहीं लगते। आप जानकर हैरान रह जाएंगे कि पैसे पेड़ पर भी उग सकते हैं। एक पेड़ ऐसा है जिस पर एक देश के नहीं बल्कि दूसरे देशों के पैसे भी लगे हुए हैं। आप तस्वीरों में यह साफ तौर से देख सकते हैं।

Money Tree

अब अगर आप सोच रहे हैं कि इस पेड़ से आप पैसे तोड़ लाएंगे तो हम आपको बता दें कि ऐसा नहीं हो सकता, क्योंकि यह पेड़ विदेशी जमीन पर है और इसका कोई और वंशज नहीं है। यह अपने वंश का आखिरी चिराग है।

यह अनोखा पेड़ यूके में स्कॉटिश हाइलैंड के पीक डिस्ट्रिक्ट फॉरेस्ट में स्थित है। पैसों से लदा यह पेड़ 1700 सालों से ब्रिटिश सिक्कों से जड़ा हुआ है। इस पेड़ के तने में ऐसी कोई भी जगह नहीं है जहां ब्रिटिश सिक्का न लगा हो। यह पेड़ देखने में अद्भुत प्रतीत होता है।

Money Tree

इस पेड़ को लेकर कई कहानियां प्रचलित हैं। कोई कहता है कि इस पेड़ पर भूतों का वासा है, तो कोई कहता है कि यहां किसी ईश्वर का वास है। क्रिसमस पर लोग यहां गिफ्ट और सिक्के लेकर जाते हैं, मान्यता है कि ऐसा करने से इंसान अपने जीवन में और तरक्की करता है।

इस पेड़ पर सिक्के लगाने के लिए लोग दूर दूर से आते हैं। कई लोग तो विदेश से भी यहां आते हैं। यही वजह है कि इस पेड़ पर अलग अलग करंसी के सिक्के लगे हुए हैं। इस पेड़ से जुड़ी एक और मान्यता यह है कि यहां पर सिक्का लगाने से रिश्ता सालों साल बना रहता है और रिश्ते में मधुरता बनी रहती है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो