scriptमोरक्को राजकुमार हाथ चूमने की परंपरा से परेशान, वायरल हुआ वीडियो | Moroccan Prince doesn't like his hand being kissed | Patrika News

मोरक्को राजकुमार हाथ चूमने की परंपरा से परेशान, वायरल हुआ वीडियो

Published: Jan 17, 2016 11:17:00 am

मोरक्को के नन्हें राजकुमार मौले हसन को अभिवादन के दौरान हाथों को चूमने का शाही तरीका पसंद नहीं है

Moulay Hassan

Moulay Hassan

रबात। यूं तो आपने राजे-महाराजे, रानी-राजकुमारियों की कई कहानियां सुनी होंगी। उनके शौक, उनकी आदतें, उनके नखरों के किस्से जिसे सुनकर बड़ी हैरानी भी होती है लेकिन मोरक्को के राजकुमार के बारे में सुनकर आप हंसे बगैर नहीं रह पाएंगे। दरअसल मोरक्को के नन्हें राजकुमार मौले हसन को अभिवादन के दौरान हाथों को चूमने का शाही तरीका पसंद नहीं है। शायद जब वह गद्दी संभाले तो इस नियम से छुटकारा भी दिला दे।

इस बात का खुलासा एक वीडियो फुटेज से हुआ जिसमें 12 साल के इस राजकुमार को जल्दी जल्दी अफसरों से हाथ मिलाते हुए देखा जा रहा है। लेकिन नियम के मुताबिक जैसे ही कोई उनके हाथ को चूमने के लिए आगे बढ़ता है वह उसे झिटककर आगे बढ़ जाते हैं। हसन इस तरह हाथ छुड़ाकर आगे बढ़ रहे हैं कि उसका अभिवादन करने वाल व्यक्ति अपनी ही उंगलियां चूमते रह जाता है। ऐसे किसी वीडियो का वायरल होना तो बनता ही है। वीडियो को 2 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं।


loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो