scriptनवजात के माथे पर बन रहा है त्रिशूल का निशान, डॉक्टर्स भी हैरान | New born baby has trident mark on his head | Patrika News
दुनिया अजब गजब

नवजात के माथे पर बन रहा है त्रिशूल का निशान, डॉक्टर्स भी हैरान

इस बच्चे को देखने आसपास के गांव के लोग रोज रामगढ़ पहुंच रहे हैं

Oct 16, 2016 / 01:12 pm

अमनप्रीत कौर

new born

new born

नई दिल्ली। रामगढ़ में एक खास बच्चे ने जन्म लिया है। इस बच्चे का जन्म 10 अगस्त को हुआ था और तब से ही इसे देखने दूर-पास से आने वाले लोगों का तांता लगा हुआ है। इस बच्चे की में खास बात यह है कि उसके माथे, बाजू और छाती पर हर दिन बदल बदल कर त्रिशूल, स्वास्तिक, ऊं, त्रिनेत्र आदि की आकृति उभर रही हैं।

इस बच्चे को देखने आसपास के गांव के लोग रोज रामगढ़ पहुंच रहे हैं। कोई बच्चे को शिव तो कोई दुगा तो कोई विष्णु का अवतार मान रहा है। रोज सुबह अरूण कुंवर के घर इस अद्भुत बच्चे को देखने वालों का तांता लगा रहता है।

दिख रही है त्रिशूल की स्पष्ट छवि

हाल में बच्चे के माथे पर त्रिशूल की आकृति उभरी हुई दिखी थी। इसे बच्चे के माथे पर साफ देखा जा सकता था। शाम होते-होते यह आकृति धूंधली पड़ने लगती है और अंधेरा होने पर यह गायब हो जाती है। दूसरे दिन फिर यह आकृति दिखने लगती है।

बच्चा है पूरी तरह स्वस्थ

परिवार का कहना है बच्चा पूरी तरह स्वस्थ है और इस बात का उसके स्वास्थ्य पर कोई असर नहीं पड़ रहा है। बच्चे के घर में त्योहार जैसा माहौल है और जल्द ही यहां अष्टयाम कीर्तन के आयोजन की तैयारी हो रही है।

क्या कहते हैं डॉक्टर

बच्चे की जांच करने वाले स्थानीय डॉक्टर इस बात से हैरान है। स्थानीय डॉक्टर का कहना है कि ऐसा क्यों हो रहा है इस बात का पता तो किसी बड़े मेडिकल संस्थान में जांच करने से ही चल पाएगा। उनका मानमा है कि ब्लड कैपलरीज डिफेक्ट से हिमान्जयोमा नामक बीमारी के कारण भी ऐसा हो सकता है।

Home / Duniya Ajab Gajab / नवजात के माथे पर बन रहा है त्रिशूल का निशान, डॉक्टर्स भी हैरान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो