script

महिला को इतनी तेज आई हंसी कि दे दिया बच्चे को जन्म!

Published: Dec 28, 2015 02:21:00 pm

आपने लोगों को हंसते हुए लोट-पोट होते देखा होगा, लेकिन यह किस्सा अपने आप में ही अनोखा है

HIV-positive were not admitted

HIV-positive pregnant women

नई दिल्ली। आपने लोगों को हंसते हुए लोट-पोट होते देखा होगा, लेकिन यह किस्सा अपने आप में ही अनोखा है। दरअसल लंदन के प्लॉय माउथ शहर के रॉयल लास्ट थिएटर में एक महिला कॉमेडी एक्ट देख हुए इतना ज्यादा और जोर से हंसी कि उसे लेबर पेन शुरू हो गया और उसने वक्त से पहले ही बच्चे को जन्म दे दिया।

क्रिस्टी नामग यह महिला थिएटर में क्रिसमस पर आयोजित हुए कार्यक्रम में एक्टर गोक वान को देख रहीं थीं। यह शो इतना मजाकिया था कि उसे देखते हुए क्रिस्टी पूरे वक्त जोर जोर से हंस रही थीं। इतना जोर से और लगातार हंसने के चलते उसे लेबर पेन शुरू हो गए जिसके बाद तुरंत उसे डेरिफोर्ड अस्पताल ले जाया गया।

यहां क्रिस्टी ने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया। हालांकि क्रिस्टी की डिलिवरी दो महीने बाद होने वाली थी। दंपति ने इस बच्चे का नाम रुबेन रखा है।

ट्रेंडिंग वीडियो