scriptमुम्बई में मिला 1 करोड़ का सांप! जानिए ऎसा क्या है खास | Rare snake of about Rs 1 Core found in Mumbai | Patrika News
दुनिया अजब गजब

मुम्बई में मिला 1 करोड़ का सांप! जानिए ऎसा क्या है खास

मुम्बई मेट्रो 3 साइट की एक कॉलोनी में मिले इस सांप के बारे में हुए चौंकाने वाले खुलासे

Mar 27, 2015 / 03:28 pm

Anil Kumar

नई दिल्ली। आपने आज तक एक से बढ़कर एक सांप देखे होंगे, लेकिन ऎसा सांप शायद ही देखा होगा जिसके बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं। यह एक अनोखा सांप है जो मुम्बई मेट्रो 3 की आरेयी कॉलोनी में मिला है। जब इस सांप को रेक्यू सेंटर वालों ने देखा तो वो भी आश्चर्य में पड़ गए।

सांप की खासियत ही ऎसी है-
मुम्बई में मिला यह सांप कोई आम सांप नहीं, बल्कि दुनिया में बहुत कम पाया जाने वाला सांप है। यह रेड सेंड बोआ प्रजाति का सांप है जिसके दो मुंह होते हैं। काला जादू करने वाले लोगों को ऎसे सांपों की बहुत जरूरत होती है। इसके अलावा अन्तराष्ट्रीय तस्कर मार्केट में ऎसे सांपो की मांग जबरदस्त है और उनकी तस्करी होती है। स्नेक रेक्यू सेंटर वालों ने जब इस 7 फुल लंबे सांप को देखा तो उनके भी होश उड़ गए कि जंगल के दलदली इलाकों में बहुत ही कम पाया जाने वाला यह सांप यहां कैसे आ गया।

1 करोड़ से भी ज्यादा हो सकती है कीमत-
स्नैक रेक्यू सेंटर से आए कर्मियों का कहना है कि यह सांप खुशकिस्मत है जो सरकारी संरक्षण में आ गया। इनमें से एक कर्मी का कहना है कि उसने अपनी 12 साल सर्विस में ऎसा सांप केवल दूसरी बार देखा है। ऎसे सांपों की तस्करी होती है और इनकी कीमत अन्तराष्ट्रीय तस्कर मार्केट में 2 लाख से 1 करोड़ या इससे भी ज्यादा होती है। इस प्रजाति के सांपो की कीमत उनके आकार, वजन और फीचर के आधार पर तय की जाती है। भारत में ऎसे सांपो की तस्करी पर वाइल्डलाइफ प्रोटेक्शन एक्ट-1972 के शेडयूल 1 के तहत पूरी तरह से पाबंदी है।

Home / Duniya Ajab Gajab / मुम्बई में मिला 1 करोड़ का सांप! जानिए ऎसा क्या है खास

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो