scriptअब एक रुपए का सिक्का भी आपको बना सकता है लखपति, पढ़ें कैसे | Re 1 coin can make you a billionaire | Patrika News
दुनिया अजब गजब

अब एक रुपए का सिक्का भी आपको बना सकता है लखपति, पढ़ें कैसे

रातों रात लखपति होने का सपना देखते हैं तो आपनी जेब टटोलें, हो सकता है आपका सपना आपकी जेब ही पूरा कर दे

Sep 10, 2016 / 10:44 am

अमनप्रीत कौर

Re 1

Re 1

नई दिल्ली। आपकी जेब में पड़ा एक रुपए का सिक्का आपको मालामाल कर सकता है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर केवल एक रुपए का सिक्का आपको लखपति कैसे बना सकता है। यहां हम आपको बता रहे हैं कि यह कैसे संभव होगा।

अगर आपके पास 1 रुपए का कोई ऐसा सिक्का है जो विन्टेज है, तो बस समझ लीजिए आप रातों रात लखपति बन सकते हैं। ऐसे सिक्कों की कीमत 3 से 5 लाख रुपए तक होती है। हाल ही आंध्र प्रदेश में एक व्यापारी ने ऐसे ही विंटेज सिक्कों को बेचकर लाखों रुपए कमाए हैं। बी चंद्रशेखर नाम का कारोबारी विंटेज सिक्कों का स्टॉल लगाते हैं। बड़ी संख्या में लोग इनके स्टॉल पर भी पहुंचते हैं और इनसे सिक्कों को खरीदते हैं। चंद्रशेखर एक एक सिक्के को लाखों में बेचते हैं।

लाखों में बिकने वाले ये सिक्के भी खास होते हैं। कोई सिक्का 1973 में मुंबई मिंट में ढाला गया है तो कोई 65 साल पुराना है। ये विंटेज सिक्के एतिहासिक होते हैं। कई लोग ऐसे सिक्कों का कलेक्शन रखते हैं। वहीं 1985 के सिक्के, जिसपर तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की तस्वीर छपी थी, उसकी कीमत 50 हजार से 60 हजार रुपए होती है। वहीं 1903 में हैदराबाद मिंट की कीमत 2 लाख तक होती है। इन सिक्कों को आप ऑनलाइन भी बेच सकते हैं।

Home / Duniya Ajab Gajab / अब एक रुपए का सिक्का भी आपको बना सकता है लखपति, पढ़ें कैसे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो