scriptयह युवक एक साल में केवल 7 बार ही करता है भोजन | Sri Lankan man living without food from last 5 years | Patrika News

यह युवक एक साल में केवल 7 बार ही करता है भोजन

Published: Jan 05, 2017 03:59:00 pm

किरबी का कहना है एक सामान्य व्यक्ति की तरह खाना खाने पर वह खुद को अस्वस्थ महसूस करता है

Man living without food

Man living without food

नई दिल्ली। हम रोजाना कम से कम तीन बार भोजन करते हैं। इससे हमारे शरीर को ताकत मिलती है और स्वस्थ्य रहने के लिए यह जरूरी भी है, लेकिन एक युवक ऐसा भी है जो केवल वर्ष में 7 बार ही खाना खाता है। श्रीलंका के रहने वाले इस युवक का नाम किरबी डे लनेरोले है।

किरबी पिछले पांच सालों से ही एक साल में केवल 7 दिन खाना खाता है। हालांकि यह अन्य लोगों की ही तरह सामान्य कार्य करता है। ये युवक हवा, पानी और सूर्य की रोशनी पर ही अधिक निर्भर रहता है, इसलिए इसे खाने की जरूरत भी कम पड़ती है।

किरबी का कहना है कि इसने पिछले 10 माह में केवल 6 या 7 बार ही खाना खाया है, जबकि एक सामान्य व्यक्ति के लिए दिन में कमसेकम तीन बार भोजन करना जरूरी है। किरबी का कहना है एक सामान्य व्यक्ति की तरह खाना खाने पर वह खुद को अस्वस्थ महसूस करता है और अधिक खाना खाने से ही शरीर में बीमारियां भी पनपने लगती हैं।

किरबी के मुताबिक सूर्य से मिली उर्जा ही उसके लिए काफी होती है। अपनी इस खासियत को किरबी भगवान का वरदान मानते हैं। डॉक्टरों ने भी किरबी का मेडिकल टेस्ट किया है, लेकिन उनके शरीर में कोई कमी नहीं पाई गई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो