यह व्यक्ति महंगी कार में नहीं विमान से आता है रोज ऑफिस
Published: Jul 16, 2017 12:42:00 pm
वोन बडिन्स्की पेशे से मैकेनिकल इंजीनियर हैं और एक टेक कंपनी के को-फाउंडर हैं।
man takes flight everyday
नई दिल्ली। जहां आम आदमी के लिए महीने में एक बार विमान टिकट अफॉर्ड करना मुश्किल हो जाता है, वहीं एक आदमी है, जो ऑफिस आने जाने के लिए महंगी कार का नहीं बल्कि विमान का इस्तेमाल करता है। इस व्यक्ति का नाम है कर्ट वोन। वोन बडिन्स्की पेशे से मैकेनिकल इंजीनियर हैं और एक टेक कंपनी के को-फाउंडर हैं। उनका ऑफिस सैन फ्रांसिस्को में है।
वोन खुद लॉस एंजिलिस में रहते हैं और ऑफिस आने के लिए रेाज फ्लाइट लेते हैं। इसमें उन्हें 6 घंटे का समय लगता है। फ्लाइट टिकट के तौर पर हर महीने उनका करीब डेढ़ लाख रुपए खर्च होता है। उन्होंने सिंगल इंजन टर्बोप्रोप एयरप्लेन की सर्विस ले रखी है। इस सर्विस में वे इतने ही रुपए में अनलिमिटेड ट्रैवल कर सकते हैं।
फ्लाइट लेने के लिए उन्हें घर से एयरपोर्ट तक उन्हें ड्राइव कर के जाना होता है। कर्ट सप्ताह में पाचों दिन ऑफिस जाते हैं। सुबह 5.30 में जगने वाले कर्ट 8.30 में ऑफिस पहुंचते हैं। शाम को 5 बजे वो फ्री हो जाते हैं। वे रात में 9 बजे घर पहुंचते हैं।उन्हें फ्लाइट लेने के दौरान सामान्य सुरक्षा जांच से भी नहीं गुजरना होता है। उन्हें पार्किंग से सीधे प्लेन में जाने की इजाजत दी गई है। प्लेन में भी वे अपना काम करते हैं। कर्ट कहते हैं कि जब भी वे लोगों को बताते हैं कि वे रोज लॉस एंजिलिस से ऑफिस आते हैं तो लोग चौंक जाते हैं। लेकिन उनका कहना है कि वे छह घंटे के ट्रैवलिंग की जरूरत को समझते हैं।