scriptअदभुत- एक ऐसी झील जिसका रंग आम झीलों से हटकर है | this mysterious lake looks different than other lakes | Patrika News

अदभुत- एक ऐसी झील जिसका रंग आम झीलों से हटकर है

Published: Dec 06, 2016 05:47:00 pm

Submitted by:

राहुल

कहा जाता है कि हमारी दुनिया भिन्न-भिन्न प्रकार के
रहस्यों को अपने दामन को छिपाए हुए है, जानवरों के रहस्य, इंसानों के
रहस्य, अजीबोगरीब चीज़ें इत्यादि..

this mysterious lake looks different than other

this mysterious lake looks different than other lakes

कहा जाता है कि हमारी दुनिया भिन्न-भिन्न प्रकार के रहस्यों को अपने दामन को छिपाए हुए है, जानवरों के रहस्य, इंसानों के रहस्य, अजीबोगरीब चीज़ें इत्यादि। लेकिन कुछ चीज़ें ऐसी होती हैं जिसका जवाब ढूंढ पाना जरा मुश्किल होता है। ठीक हर एक अजूबे की तरह हम आपको एक नए अजूबे के बारे में बताने जा रहें हैं। यह अजूबा है ऑस्ट्रेलिया की एक ऐसी झील, जिसका रंग आम झीलों से अलग होकर गुलाबी रंग का है। इस झील को गुलाबी झील के नाम से भी जाना जाता है। इस झील का नाम असल में ‘सलीना दे टोरेवियेजा’ है।

गुलाबी रंग है आकर्षण का कारण-

lake-hillierlake-in-western-australia-australiapink-lake-western-australia2
वैसे तो ऑस्ट्रेलिया अपने “ग्रेट बैरियर रीफ” की वजह से विश्वभर में प्रसिद्ध है, लेकिन यहां पर स्थित हिलर लेक पर्यटक को अपनी तरफ आकर्षित करती है।इस अदभुत खासियत के कारण आस्ट्रेलिया आने वाले पर्यटक इस झील को देखने जरूर आते हैं, पर्यटकों के लिए यह एक कौतुहल का विषय है। इस झील का आकार बड़ा नहीं हैं। इस झील में नमक की मात्रा काफी ज्यादा है। यह झील सूरज से पड़ने वाले प्रकाश के अनुसार अपना रंग बदलती है।

बैक्टीरियाओं से घिरी है झील, नहीं पहुंचाती नुकसान-

lake-hillierlake-in-western-australia-australiapink-lake-western-australia1
यह झील चारों ओर से यूकेलिप्टस और पेपरबार्क के पेड़ से घिरी हुई है। इस झील के गुलाबी रंग के पीछे बैक्टीरिया और एल्गी कारण है, हालांकि बैक्टीरिया और एल्गी होने के कारण भी यह इंसानों को नुकसान नहीं पहुंचाता है। इस झील में नमक की मात्रा ज्यादा है जिसमें आसानी से तैराकी भी की जा सकती है। इस झील का रंग स्ट्रॉबैरी दूध की तरह दिखाई देता है।

वर्ष 1802 में हुए खोज-
बता दें कि इस झील का पता वर्ष 1802 में मैथ्यू फ्लिंडर्स जो कि एक अन्वेषक थे, उनके द्वारा किया गया था।

ट्रेंडिंग वीडियो