scriptयहां पर ट्रांसजेंडर पुरूष ने गर्भ धारण कर रचा इतिहास | transgender becomes pregnant in ecuador | Patrika News

यहां पर ट्रांसजेंडर पुरूष ने गर्भ धारण कर रचा इतिहास

Published: Dec 25, 2015 12:57:00 pm

Submitted by:

Anil Kumar

ट्रांसजेंडर जोड़े में पुरूष साथी ने गर्भ धारण करके बनाया है एक नया इतिहास

Pregnant Transgender

Pregnant Transgender

क्वेटो। क्वाडोर के एक ट्रांसजेंडर कपल में पुरूष साथी ने गर्भ धारण किया है। फर्नांडो मचाडो और डायने रोड्रिगेज ने गर्भ धारण करने की जानकारी इस माह की शुरूआत में सोशल मीडिया पर दी थी। अपनी तरह के इस अनोखे में मामले यह भी आश्चर्य वाली बात है कि इस जोड़े में पुरूष ने गर्भ धारण कर नया इतिहास बनाया है।

माना जा रहा है कि दक्षिण अमरीका में यह अपनी तरह का पहला ऐसा मामला है। इस खबर ने भारी संख्या में लोगों का ध्यान खींचा है। ट्रांसजेंडर जोड़े में महिला साथी डायने क्वाडोर में एलजीबीटी समुदाय की एक प्रमुख कार्यकर्ता हैं।


डायने ने कहा कि वह और वेनेजुएला में जन्मे उनके साथी ने गर्भ धारण करने की बात को इसलिए सार्वजनिक किया ताकि रोमन कैथोलिक समाज के नजरिए को बदला जा सके।

डायने ने कहा है कि हम ट्रांसजेंडरों को लेकर मौजूद मिथकों को समाप्त करना चाहते हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो