script118 साल से गिरफ्तार है ये पेड़, यहां पढ़ें हैरान कर देने वाली वजह | Tree arrested for 118 years in Pakistan | Patrika News
दुनिया अजब गजब

118 साल से गिरफ्तार है ये पेड़, यहां पढ़ें हैरान कर देने वाली वजह

इसकी गिरफ्तारी के पीछे बड़ी ही दिलचस्प कहानी है, यहां पढ़ें पूरी दास्तान

Sep 08, 2016 / 02:49 pm

अमनप्रीत कौर

Tree arrested

Tree arrested

खैबर। अपराधियों की गिरफ्तारी होते हुए तो आपने सुना होगा, लेकिन आपके कभी किसी पेड़ की गिरफ्तारी सुनी है। पाकिस्तान में एक ऐसा पेड़ है, जिसे 118 सालों से गिरफ्तार करके रखा गया है। इस पेड़ को 1898 से जंजीरों में जकड़ के रखा गया है।

यह पेड़ पाकिस्तान के लांडी कोटल आर्मी में लगा है। इसकी गिरफ्तारी के पीछे बड़ी ही दिलचस्प कहानी है। पाकिस्तानी अखबार डॉन के अनुसार एक दिन ब्रिटिश अफसर जेम्स स्क्वेड टहल रहे थे। जेम्स ने शराब पी रखी थी। जब जेम्स वहां स्थित एक बरगद के पेड़ के पास से गुजरे तो उन्हें लगा कि वह बरगद का पेड़ उनकी ओर आ रहा है। बरगद के विशाल पेड़ को खुद की ओर आते देख जेम्स घबरा गए। उन्होनें तुरंत सैनिकों को आदेश दिया कि इस पेड़ को गिरफ्तार कर लिया जाए।

इसके बाद सैनिकों ने उस पेड़ को जंजीरों में जकड़ गिरफ्तार कर लिया। तब से यह जंजीरों में जकड़ा हुआ है। इस पर भारी-भारी जंजीरें लटकी हुई हैं और साथ में आई एम अंडर अरेस्ट की तख्ती भी लटकी हुई है। आज तक जंजीरें इसलिए नहीं हटाई गईं, ताकि अंग्रेजी शासन की क्रूरता को दर्शाया जा सके। अब यह एक पर्यटन स्थल है।

Home / Duniya Ajab Gajab / 118 साल से गिरफ्तार है ये पेड़, यहां पढ़ें हैरान कर देने वाली वजह

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो