scriptइन महिलाओं ने किया एलियंस के 13 बच्चों की मां होने का दावा | Two American ladies claims they have babies with aliens | Patrika News

इन महिलाओं ने किया एलियंस के 13 बच्चों की मां होने का दावा

Published: Jan 23, 2016 02:51:00 pm

इन महिलाओं ने अपने और एलियंस के इन हाइब्रिड बेबीज की कुछ तस्वीरें भी जारी की हैं

mothers of aliens

mothers of aliens

वॉशिंगटन। एलियंस हैं या नहीं इन दोनों ही बातों की आज तक कभी पुष्टि नहीं हुई, लेकिन दुनिया अभी इस गुत्थी को सुलझा भी नहीं पाई थी कि अमरीका की दो महिलाओं ने चौंकाने वाला खुलासा कर दिया। इन महिलाओं का दावा है कि उन्होंने एलियंस के साथ न केवल शारीरिक संबंध बनाए, बल्कि उनके 13 बच्चों को जन्म भी दे चुकी हैं।

अमरीका के शहर लॉस एंजेलिस में रहनी वाली ब्रिगेट नीलसन एरिजोना और एलुना वर्स ने दावा किया है कि वे एलियंस के बच्चों को जन्म दे चुकी हैं। एक अंग्रेजी न्यूज वेबसाइट के मुताबिक एलियन से शारीरिक संबंध बनाने के बारे में इन महिलाओं ने कहा कि यह उनका सबसे अच्छा अनुभव था।

नीलसन और एलुना हाइब्रिड बेबी समुदाय की सदस्य भी हैं। इस समुदाय की सदस्य होने की वजह से ही दोनों का मानना है कि उनके बच्चे अंतरिक्ष में एलियंस के साथ ही रहते हैं। नीलसन का कहना है कि एलियन सिर्फ उन्हीं महिलाओं को ले जाते हैं, जो जाना चाहती हैं और फिर संबंध बनाना चाहती हैं। उनके मुताबिक वो अपने पिता के साथ रहती हैं, लेकिन हमेशा ही उनका एलिया के साथ संपर्क बना रहता है।

हाइब्रिड बेबी समुदाय की महिलाओं ने अपने बच्चों के कुछ चित्र भी बनवाए हैं। इन चित्र में दिख रहे बच्चे इंसान की तरह हैं, लेकिन उनकी आंखें काली और काफी बड़ी हैं। इन तस्वीरों और इन महिलाओं के दावे को सच साबित करने के लिए कोई प्रमाण नहीं दिया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो