scriptयहां I Love You बोलने के लिए चुकाने पड़ते हैं 13 करोड़ रुपए | You have to spend Rs 13 crore here to say those three magical words | Patrika News

यहां I Love You बोलने के लिए चुकाने पड़ते हैं 13 करोड़ रुपए

Published: Aug 17, 2016 02:56:00 pm

खास अंदाज में प्यार का इजहार करने की इच्छा रखने वालों के लिए ही है यह खबर, जरूर पढ़ें

proposal

proposal

नई दिल्ली। कहते हैं प्यार अनमोल होता है, लेकिन इस प्यार का इजहार करने के लिए यहां आपको 13 करोड़ रुपए तक चुकाने पड़ सकते हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसा भी कहीं होता है कि दिल की बात कहने के लिए भी कीमत चुकानी पड़े। पर यह सच है।

फोर्ब्स की लिस्ट के अनुसार सिंगापुर का सी ला वी रेस्टोरेंट दुनिया का सबसे महंगा डेटिंग रेस्टोरेंट है। यहां अपने पार्टनर को डेटिंग पर लाने के लिए 20 लाख डॉलर यानी कि करीब 13.4 करोड़ रुपए चुकाने पड़ते हैं। आप अपने पार्टनर के साथ यहां 8 घंटे तक रह सकते हैं।

Ce La Vie

इस रेस्टोरेंट को सिंगापुर के सी ला वी और वर्ल्ड ऑफ डायमंड ग्रुप ने बताया है। 15 साल से यह रेस्टोरेंट में दुनियाभर के लोगों को सर्विस दे रहा है। यहां कई कपल्स ने अलग-अलग अंदाज में अपने पार्टनर को आई लव यू कहा है। यहां का माहौल बेहद रोमांटिक बनाया गया है ताकि आप हर पल को फील कर सकें।

इस रेस्टोरेंट की खास बात ये है कि यह जमीन से 150 फुट की ऊंचाई पर बना हुआ है। यहां बैठने के बाद आपको लगता है कि आप आसमान में बैठे हुए है। अलग अलग क्यूबिकल के ऊपर दिल सेफ वाले छत इसकी सुंदरता बढ़ाते हैं।

Ce La Vie

यहां प्रपोजल के लिए खास इंतजाम किए जाते हैं। आपको एक प्लेट में सजी हुई आइसक्रीम दी जाती है और इसे खाने के लिए सोने का चम्मच दिया जाता है। इस प्लेट में आइसक्रीम के साथ साथ आपको अपेन पार्टनर को पहनाने के लिए डायमंड रिंग भी दी जाती है।

ट्रेंडिंग वीडियो