scriptबीएसपी में फिर हादसा: कर्मी के हाथ पर गिरा भारी रॉड | Bhilai: BSP again Incident: worker heavy rod fell on the hands | Patrika News

बीएसपी में फिर हादसा: कर्मी के हाथ पर गिरा भारी रॉड

locationदुर्गPublished: Nov 26, 2016 10:46:00 pm

भिलाई इस्पात संयंत्र में दुर्घटना का सिलसिला थम नहीं रहा है। शनिवार की
रात फिर एक हादसे में संयंत्र के नियमित कर्मचारी घायल हो गए।

BSP again Incident: worker hands on the fell heavy

BSP again Incident: worker hands on the fell heavy rod

भिलाई. भिलाई इस्पात संयंत्र में दुर्घटना का सिलसिला थम नहीं रहा है। शनिवार की रात फिर एक हादसे में संयंत्र के नियमित कर्मचारी घायल हो गए। उनका उपचार जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय एवं अनुसंधान केंद्र सेक्टर-9 चल रहा है।

फाउंड्री एवं पैटर्न शॉप
संयंत्र के फाउंड्री एवं पैटर्न शॉप में शनिवार की रात 7 बजकर 40 मिनट पर हादसा हो गया। टेक्निशियन सुकरात सिंह 49 साल लैडल असेंबली कर रहा था। इसी दौरान लैडल के नीचे की सतह का ऑपरेटिंग होल जो कि वर्टिकल रॉड से ऑपरेट होता है, को अटैच कर रहा था। करीब 500 एमएम व 10 फीट यह लंबा गर्म रॉड क्रेन की पुल्ली टूट जाने से गिर गया।

एच-जीरो वार्ड में इलाज
इससे सुकरात के एक हाथ की बीच की और छोटी उंगली बुरी तरह कुचल गई। उन्हें पहले संयंत्र का मेन मेडिकल पोस्ट ले जाया, जहां से पंडित जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय एवं अनुसंधान केंद्र सेक्टर-9 रेफर कर दिया। एच-जीरो वार्ड में उनका इलाज चल रहा है।

22 नवंबर को मैनेजर के पैर पर डोर गिर गया था
हादसे की खबर मिलते ही सीटू यूनियन के जोगाराव, विनय कुमार, ई. रवि, अकबर अली, तारम और विकास पात्रे अस्पातल पहुंचे। अभी हाल ही में चार दिन पहले 22 नवंबर को ही संयंत्र के वाटर मैनेजमेंट डिपार्टमेंट के पंप हाउस क्रमांक-2 में असिस्टेंट मैनेजर विजय शंकर राय के पैर पर डेढ़ टन वजनी डोर गिर गया था। दबने से उनके दोनों पैर फ्रैक्चर हो गए। वे भी उपचारार्थ भर्ती है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो