scriptसीएम ने कहा विश्व गुरु बनना है तो महिलाओं का सम्मान करना होगा | Bhilai: CM is said to be the world master must respect women | Patrika News
दुर्ग

सीएम ने कहा विश्व गुरु बनना है तो महिलाओं का सम्मान करना होगा

मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि नारी शक्ति जागृत हो चुकी है। अब दुनिया की कोई ताकत नारी को आगे बढऩे से नहीं रोक सकती।

दुर्गSep 28, 2016 / 02:12 pm

Satya Narayan Shukla

CM is said to be the world master must respect wom

CM is said to be the world master must respect women

भिलाई. मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि नारी शक्ति जागृत हो चुकी है। अब दुनिया की कोई ताकत नारी को आगे बढऩे से नहीं रोक सकती। वह दौर चला गया जब महिलाओं को कमजोर आंका जाता था। आज महिलाएं पटवारी से लेकर कलक्टर और पंच से लेकर मंत्री, मुख्यमंत्री बन रही हैं। स्कूटर व कार ही नहीं अब तो फाइटर प्लेन उड़ा रही हैं।

नारी सम्मान विविधा संगोष्ठी

मुख्यमंत्री बुधवार को यहां सेक्टर-7 स्थित प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालस के ऑडीटोरियम में नारी सम्मान विविधा संगोष्ठी में बोल रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज ग्रामीण परिवेश से भी निकलकर महिलाएं अपने नेतृत्व क्षमता दिखा रही हैं। सरकार ने पंचायती राज में महिलाओं को 6 0 फीसदी आरक्षण दिया है, लेकिन 6 0 प्रतिशत चुनकर आई हैं।

आदिवासी क्षेत्र में भ्रूण हत्या कम

यह जानकर सुखद आश्चर्य होगा कि दंतेवाड़ा, बलरामपुर जैसे सुदुर आदिवासी क्षेत्र जिसे हम पिछड़ा इलाका कहते हैं वहां रायपुर, बिलासपुर जैसे शहरी क्षेत्रों की बनिस्बत भ्रूण हत्या कम हो रहे हैं। कॉलेजों में पढऩे वालों में लड़कों की अपेक्षा बेटियों की संख्या ज्यादा है। अभी हाल ही में हुई ओलंपिक में बेटियों ने ही तो मैडल जीतकर सवा करोड़ भारतीयों का मान और गौरव बढ़ाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि बहू को बेटी मानने की बात केवल बोली में ही नहीं रहना चाहिए। हमारे व्यवहार व कर्म से भी यह साफ झलकना चाहिए।

देहरी से निकलकर अपनी शक्ति का प्रदर्शन

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं महिला समन्वय मुंबई की अखिल भारतीय संयोजिका गीता ताई ने कहा कि भारत को पहले जैसा विश्व गुरु बनना है तो महिलाओं का सम्मान करना होगा। भारतीय समाज में महिलाओं का सम्मान पहले भी ऊपर था। महिलाएं अब घर की देहरी से निकलकर अपनी शक्ति का प्रदर्शन कर रही हैं यह अच्छी बात है, लेकिन केवल राजनीति ही नहीं महिलाओं का योगदान व सम्मान हर क्षेत्र में होना चाहिए। समस्याएं गिनाने या परिस्थितियों की बात करने से नहीं उनका निदान करने से बात बनेगी। महिलाएं भी विशाल मातृत्व का भाव लेकर काम करें।

महिला अफसरों ने शेयर किए अपने अनुभव

इस मौके पर प्रशासन की ओर से भिलाई तीन चरोदा नगर निगम की आयुक्त सौम्या चौरसिया, बालोद की उप पुलिस अधीक्षक अमृता शोरी, नगर पालिका अहिवारा की अध्यक्ष मंजुलता यादव ने अपने अनुभव शेयर किए। इस मौके पर उच्च शिक्षा मंत्री प्रेमप्रकाश पांडेय, महिला एवं बाल विकास मंत्री रमशीला साहू, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष हर्षिता पांडेय, बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष शताब्दी पांडेय, वैशाली नगर विधायक विद्यारतन भसीन, महापौर देवेंद्र यादव भी उपस्थित थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो