scriptयुवाओं को अनुशासन और सामाजिक समरसता का पाठ पढ़ाया भाजयुमो ने | Durg:BJYM youth taught by discipline and social harmony | Patrika News

युवाओं को अनुशासन और सामाजिक समरसता का पाठ पढ़ाया भाजयुमो ने

locationदुर्गPublished: Dec 04, 2016 04:02:00 pm

भारतीय जनता युवा मोर्चा की मंडल स्तरीय कार्यसमिति बैठक में रविवार को
युवाओं को अनुशासन का पाठ पढ़ाया गया। कार्यकारिणी में जुड़े
युवाओं को भाजयुमो के कार्यशैली और उद्देश्यों से अवगत कराया।

BJYM youth taught by discipline and social harmony

BJYM youth taught by discipline and social harmony

दुर्ग.भारतीय जनता युवा मोर्चा की मंडल स्तरीय कार्यसमिति बैठक में रविवार को युवाओं को अनुशासन का पाठ पढ़ाया गया। इस दौरान कार्यकारिणी में जुड़े युवाओं को भाजयुमो के कार्यशैली और उद्देश्यों से अवगत कराया। एक दिवसीय प्रशिक्षण सत्र का उद्घाटन पूर्व केबिनेट मंत्री हेमचंद यादव ने किया। सुबह 10 से लेकर देर शाम तक छह विषयों पर केंद्रित सत्र चला। वक्ताओं ने युवा कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए उन्हें अखंड भारत के निर्माण में योगदान देने का आग्रह किया।

सोशल मीडिया पर हुई चर्चा

भाजयुमो मंडल कार्यसमिति की बैठक में गंजपारा सदर भाजयुमो मंडल के 100 से अधिक नए कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान मुख्य प्रशिक्षक प्रदेश भाजयुमो प्रवक्ता प्रशांत श्रीवास्तव ने उन्हें भारतीय जनता पार्टी की विकास यात्रा से अवगत कराया। सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव के बीच लोगों से तालमेल विषय पर लंबी चर्चा हुई। समय और परिस्थितियों के अनुरूप राजनीतिक पार्टियां सोशल मीडिया पर लगातार सक्रिय हो रही हैं।

कार्य योजनाओं से अवगत कराया
प्रशिक्षण सत्र के दौरान संगठनात्मक विकास, समाजिक समरसता, राज्य और केंद्र की उपलब्धियां, कार्ययोजना, कार्य दक्षता सहित छह अलग-अलग विषयों की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान जिला भाजपा अध्यक्ष उषा टावरी, देवेंद्र चंदेल, भपेंद्र सिंह, दिनेश देवांगन सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो