scriptखारून नदी में बही महिला का शव दूसरे दिन ऊपर आ गया  | Durg: Kharun river woman body in the came over the Next day | Patrika News

खारून नदी में बही महिला का शव दूसरे दिन ऊपर आ गया 

locationदुर्गPublished: Sep 23, 2016 11:08:00 am

खारून नदी में बुधवार को बहने वाली कुमारी बाई का शव गुरुवार की सुबह नदी के किनारे मिला। ग्राम मुर्रा से काम कर अपने घर लौट रही थी, तब खारून नदी में बह गई।

Kharun river woman body in the came over the next

Kharun river woman body in the came over the next day

भिलाई. खारून नदी में बुधवार को बहने वाली कुमारी बाई का शव गुरुवार की सुबह नदी के किनारे मिला। सुबह से ही आसपास में रहने वाले मछुआरे नदी में शव की तलाश कर रहे थे। महिला अमलेश्वर के ग्राम जमराव की थी। मुर्रा से काम कर अपने घर लौट रही थी, तब खारून नदी में बह गई।

नदी के दूसरे तरफ काम करने महिला श्रमिक जाती हैं
अमलेश्वर के ग्राम जमराव से हर दिन सुबह खारून नदी के दूसरे तरफ स्थित ग्राम मुर्रा में शंकर दाऊ के बाड़ा में काम करने 23 महिला श्रमिक जाती हैं। इनको हमेशा वहां से ट्रैक्टर में लेकर जाते और छोड़ते थे। बुधवार की शाम महिलाएं पैदल ही लौट रही थी। खारुन नदी में बने पक्के रास्ते के ऊपर से पानी बह रहा था। इस वजह से महिलाएं कतार में एक दूसरे के पीछे चल रही थी।

तीन महिलाएं नदी में बह गई थी
नदी पार कर 19 महिलाएं अमलेश्वर की ओर पहुंच गई, लेकिन तीन महिलाएं नदी में पानी के साथ बह गई। तब कलेश्वरी ने हिम्मत दिखाया और नदी में कूद कर दो की जान बचा ली, लेकिन उसकी रिश्तेदार कुमारी बाई को ही वह निकाल नहीं सकी। इस बात का उसको दुख था।

शव नदी में ऊपर किनारे पर आ गया था

अमलेश्वर थाना प्रभारी लक्ष्मण कुमेटी ने बताया कि नदी में बह जाने वाली महिला का शव गुुरुवार की सुबह गोताखोरों को मिला। शव नदी में ऊपर किनारे पर आ गया था। जिस राह से आने के समय यह घटना हुई है, उस रास्ते को बेरीकेट लगाकर बंद किया है। पानी उतर जाएगा तो फिर खोल दिया जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो