scriptनेता जी को ऐसा क्यों कहना पड़ा जोश के साथ जरा संभालकर रखो होश… | Durg:Netaji had to say why the senses with passion ... Just Keep it carefully | Patrika News
दुर्ग

नेता जी को ऐसा क्यों कहना पड़ा जोश के साथ जरा संभालकर रखो होश…

भारतीय जनता युवा मोर्चा पटरीपार मण्डल प्रथम कार्यसमिति की बैठक मिलन
पैलेश में सम्पन्न हुई। प्रथम सत्र में वक्ता के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष
हेमचंद यादव उपस्थित थे।

दुर्गDec 01, 2016 / 02:58 pm

Satya Narayan Shukla

Netaji had to say why the senses with passion ...

Netaji had to say why the senses with passion … Just Keep it carefully

दुर्ग.भारतीय जनता युवा मोर्चा पटरीपार मण्डल प्रथम कार्यसमिति की बैठक मिलन पैलेश में सम्पन्न हुई। प्रथम सत्र में वक्ता के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष हेमचंद यादव उपस्थित थे। उन्होंने युवाओं को जोश के साथ होश के साथ काम कर प्रदेश में चौथी बार भाजपा की सरकार बनने का संकल्प लेकर आगे बढऩे की बात कही। प्रदेश भाजयुमो से आए मंडल के प्रभारी राजा दीवान ने सभी युवा मोर्चा के पदाधिकारियों को बूथ तक जाकर काम करने का निर्देश दिए।

चुनाव को ध्यान में रखकर तैयारी
महापौर चन्द्रिका चंद्राकर ने प्रथम कार्य समिति की बैठक में नवनियुक्त मंडल युवा मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दिए। 2018 के चुनाव को ध्यान में रखकर युवा मोर्चो को तैयारी करने को कहा और युवा मोर्चा को अनुशासन में रहकर कार्य करने की सुझाव दिए। जिला भाजपा के महामंत्री देवेंद्र चंदेल और भूपेंद्र सिंह ने विषय वार जानकारी दिया। भाजयुमो मण्डल ने बताया कि मंडल की युवा मोर्चा की टीम पार्टी के निर्देश पर कर कार्य को सफलता से करने की बात कही।

जोशीले भाषण से भरा जोश

भाजयुमो जिला अध्यक्ष दिनेश देवांगन ने अपने जोशीले भाषण में युवाओं को जोश भरते हुए नारों से भाषण में प्रत्येक कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीति से कार्य कर पार्टी की खोई हुई प्रतिष्ठा को वापस पाने कमर कस कर काम करने को कहा भाजपा के मंडल अध्यक्ष सुरेश दीक्षित ने युवाओं को कंधे से कंधे मिलकर चलने की बात कही। मंडल के महामंत्री अभिषेक गुप्ता, मनमोहन शर्मा ने के साथ जिले के कोषाध्यक्ष विनोद अरोरा, जिला किशान मोचाज़् के अध्यक्ष रकेश चंद्राकर, महिला मोर्चा की महामंत्री अल्का बाघमर, अध्यक्ष सुधा सिंह आदि उपस्थित थे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो