scriptन्यूड डेड बाडी वाली महिला राजिम की पूजा, मां ने की शिनाख्त | Durg: Nude dead Body of woman Rajim of pooja, mother identified | Patrika News

न्यूड डेड बाडी वाली महिला राजिम की पूजा, मां ने की शिनाख्त

locationदुर्गPublished: Jan 12, 2017 09:16:00 pm

पटरी पार क्षेत्र तितुरडीह स्थित दानबाई बाड़ा के एक मकान में महिला का
निर्वस्त्र चादर से लिपटा शव की शिनाख्त घटना के पांचवे दिन हुआ।

Nude dead Body of woman Rajim of pooja, mother ide

Nude dead Body of woman Rajim of pooja, mother identified

दुर्ग. पटरी पार क्षेत्र तितुरडीह स्थित दानबाई बाड़ा के एक मकान में महिला का निर्वस्त्र चादर से लिपटा शव की शिनाख्त घटना के पांचवे दिन हुआ। महिला के साथ रहने वाले युवक की मां, भाई व बहनोई ने गुरुवार को मॉरच्युरी पहुंचकर शव का शिनाख्त पूजा के रुप में की। इसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों के हवाले कर दिया। पूजा का अंतिम संस्कार दुर्ग शिवनाथ तट स्थित मुक्तिधाम में किया गया।

मुकेश सहारे के साथ रह रही थी
महिला के साथ रहने वाले मुकेश सहारे की मां कुसुम बाई, भाई विवेक सहारे और बहनोई राहुल चावला राजनादगांव से दुर्ग पहुंचे। शव को देखते ही कहा कि महिला पूजा है। वह राजिम की रहने वाली है। वर्तमान वह मुकेश सहारे के साथ रह रही थी। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई पूरी कर शव राजनादगांव से आए लोगों को सौंप दी।

पुलिस राजिम से बैरंग लौट आई थी

शव पुराना होने के कारण परिवार वालों ने अंतिम संस्कार दुर्ग में ही करने का निर्णय लिया। खास बात यह है कि बुधवार को पुलिस को सूचना मिली थी कि महिला राजिम की रहने वाली है। उसका एक भाई भी है। पुलिस परिजनों की तलाश में राजिम गई हुई थी, लेकिन पूरे दिन तलाश के बाद वे बैरंग लौट आई थी।

दो माह पहले की थी शादी

कुसुम बाई ने बताया कि मुकेश ने पूजा से दीपावली के समय शादी की थी। हालाकि पूजा मुकेश से तीन साल बड़ी है। कुसुम का यह भी कहना है कि मुकेश सहारे पिछले एक वर्ष से परिवार से अलग रह रहा है, लेकिन शादी की सूचना उन्हें मिल गई थी।वह दुर्ग में कब से रह रहा है इस बात की जानकारी नहीं है।

पुलिस को शक नहीं यकीन

इस मामले में पुलिस राजनादगांव के निगरानी बदमाश मुकेश सहारे को ही आरोपी मान रही है। पुलिस का कहना है कि पूजा का हत्या मुकेश ने ही किया है। अगर वह हत्या नहीं करता तो फरार नहीं होता। पुलिस को मुहल्ले वालों ने जानकारी दी है कि मुकेश सहारे व पूजा 15 दिन पहले रहने के लिए मकान किराए से लिया था। इसी बीच पूजा एक दिन लिए गायब हो गई थी। इसके बाद दोनों के बीच विवाद होने लगा था। पुलिस का अनुमान है कि चरित्र पर संदेह कर महिला की हत्या की गई है।

शादी की थी या आपसी सहमति से रह रहे थे खुलासा नहीं

मोहन नगर पुलिस ने तितुरडीह स्थित दानबाईबाड़ा से एक महिला का शव बरामद किया था। महिला का उम्र लगभग 28 वर्ष का अनुमान लगाया गया है। पुलिस के मुताबिक महिला के सिर पर गंभीर चोट के निशान के अलावा शरीर के अन्य हिस्से में चाकू से वार करने के निशान है। आरोपी मुकेश महिला से शादी की थी या फिर दोनों आपसी सहमति से रह रहे थे इसका खुलासा भी नहीं हुआ है। महिला का शव शिनाख्त नहीं होने के कारण उसे मॉरच्युरी में रखा गया था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो