scriptरेलवे स्टेशन में धरपकड़, 150 लोगों से 39 हजार की वसूली | Railway station crackdown, 39 thousand 150 people recover | Patrika News
दुर्ग

रेलवे स्टेशन में धरपकड़, 150 लोगों से 39 हजार की वसूली

दुर्ग
रेलवे स्टेशन में मंगलवार को संदिग्धों व नियमों का उलंघन करने वालों को पकड़ने
अभियान चलाया गया।

दुर्गAug 26, 2015 / 04:54 am

मुकेश शर्मा

durg

durg

दुर्ग।दुर्ग रेलवे स्टेशन में मंगलवार को संदिग्धों व नियमों का उलंघन करने वालों को पकड़ने अभियान चलाया गया। अभियान सुबह आठ बजे से तीन बजे तक चला। इस दौरान आरपीएफ के जवानों ने 150 प्रकरण तैयार कर रेलवे मजिस्ट्रेट अभिषेक शर्मा के समक्ष प्रस्तुत किया। न्यायालय में प्रकरणों की सुनावाई करते हुए 39200 रूपए की वसूली की गई।


अभियान की शुरूआत आरपीएफ के एसआई केपीएस गुर्जर व रामपाल यादव के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान आरपीएफ व जीपीएफ के आधा दर्जन अधिकारी कर्मचारियों ने सबसे पहले माल धक्का में अनाधिकृत रूप से प्रवेश करने वालों को पकडा। फिर स्टेशन में अभियान चलाया गया।


माल धक्का में अभियान के दौरान हड़कप की स्थिति थी। इसके पहले आरपीएफ ने माल धक्का में अनाधिकृत प्रवेश को रोकने आम लोगो को प्रतिबंधित क्षेत्र होने की जानकारी दी थी। इसके बाद भी नागरिकों को आवाजाही बंद नहीं होने पर अभियान चलाया।

Hindi News/ Durg / रेलवे स्टेशन में धरपकड़, 150 लोगों से 39 हजार की वसूली

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो