scriptनहीं बढ़ाई फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरें, भारत पर होंगे ये असर | Federal Reserve keeps interest rate unchanged | Patrika News

नहीं बढ़ाई फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरें, भारत पर होंगे ये असर

Published: Sep 22, 2016 02:12:00 pm

फेड चेयरमैन जेनेट येलेन ने संकेत दिए कि साल के अंत तक दरें बढ़ सकती हैं

Fed Reserve

Fed Reserve

नई दिल्ली। अमरीकी सेंट्रल बैंक फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में कोई बदलाव ना करते हुए इसे 0.25-0.50 पर बरकरार रखा है। हालांकि फेड चेयरमैन जेनेट येलेन ने संकेत दिए कि साल के अंत तक दरें बढ़ सकती हैं, क्योंकि अमरीका के लेबर मार्केट में सुधार आ रहा है।

फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरें न बढऩे का असर अमरीकी सहित एशियाई बाजारों पर भी देखने को मिल रहा है। अमरीकी बाजार बुधवार को तेजी के साथ बंद हुए। डाउ जोंस इंडेक्स 0.90 फीसदी, एसएंडपी 500 इंडेक्स 1.09 फीसदी और नेसडेक 1.03 फीसदी बढ़कर बंद हुए। सभी एशियाई मार्केट हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं।

फेड का ब्याज दरें न बढ़ाना भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक कदम है। इससे भारतीय बाजार में एफआईआई का निवेा सामान्य रूप से जारी रहेगा। अगर फेड दरों में बढ़ोतरी करता तो घरेलू मार्केट से एफआईआई बिकवाली कर सकते थे। दरें न बढऩे से डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया भी सामान्य ट्रेड करेगा। फेड के दरें बढ़ाने पर डॉलर में मजबूती बढ़ जाती और रुपया कमजोर हो सकता था। हालांकि, सेफ इन्वेस्टमेंट के लिए गोल्ड की ग्लोबल डिमांड बढ़ सकती है। इससे गोल्ड की कीमतों में तेजी की संभावना है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो