scriptदेश का विदेशी पूंजी भंडार 2.3 अरब डॉलर बढ़ा | Forex reserves rise $2.33 billion to $351.48 billion as on February 5 | Patrika News
अर्थव्‍यवस्‍था

देश का विदेशी पूंजी भंडार 2.3 अरब डॉलर बढ़ा

देश का विदेशी पूंजी भंडार 2.3322 अरब डॉलर बढ़कर 351.4846 अरब डॉलर दर्ज किया गया

Feb 14, 2016 / 12:21 pm

अमनप्रीत कौर

Forex reserve

Forex reserve

मुंबई। देश का विदेशी पूंजी भंडार पांच फरवरी को समाप्त सप्ताह में 2.3322 अरब डॉलर बढ़कर 351.4846 अरब डॉलर दर्ज किया गया, यह 23,639.4 अरब रुपए के बराबर है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की ओर से शुक्रवार को जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, विदेशी पूंजी भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा भंडार आलोच्य सप्ताह में 1.8072 अरब डॉलर बढ़कर 328.438.3 अरब डॉलर हो गया, यह 22,076.4 अरब रुपए के बराबर है।

बैंक के मुताबिक, विदेशी मुद्रा भंडार को डॉलर में व्यक्त किया जाता है और इस पर भंडार में मौजूद पाउंड, स्टर्लिंग, येन जैसी अंतर्राष्ट्रीय मुद्राओं के मूल्यों में होने वाले उतार-चढ़ाव का सीधा असर पड़ता है। आलोच्य अवधि में देश के स्वर्ण भंडार का मूल्य 45.66 करोड़ डॉलर बढ़कर 17.6967 अरब डॉलर दर्ज किया गया, जो 1,201.2 अरब रुपए के बराबर है।

इस दौरान देश के विशेष निकासी अधिकार (एसडीआर) का मूल्य 5.16 करोड़ डॉलर बढ़कर 4.0399 अरब डॉलर दर्ज किया गया, जो 273.2 अरब रुपए के बराबर है। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) में देश के मौजूद भंडार का मूल्य आलोच्य अवधि में 1.68 करोड़ डॉलर बढ़कर 1.3097 अरब डॉलर दर्ज किया गया, यह 88.6 अरब रुपए के बराबर है।

Home / Business / Economy / देश का विदेशी पूंजी भंडार 2.3 अरब डॉलर बढ़ा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो