scriptछह साल के सबसे निचले स्तर पर पहुंचा सोना | Gold prices at six months low | Patrika News

छह साल के सबसे निचले स्तर पर पहुंचा सोना

Published: Nov 24, 2015 04:50:00 pm

विश्लेषकों के मुताबिक, सोने के दामों में कमी डॉलर में आई मजबूती के कारण आई है

Gold

Gold

मुंबई। चांदी, प्लेटिनम, कच्चा तेल, कॉपर और अन्य चीजों के साथ सोने के दाम छह महीनों के निचले स्तर पर पहुंच गए हैं। विश्लेषकों के मुताबिक, सोने के दामों में कमी डॉलर में आई मजबूती के कारण आई है। सोने के दामों में कमी आने के 10 कारण हैं और वे हैं :

1. मंगलवार को सोने के दाम पिछले छह सालों में सबसे निचले स्तर पर थे। सुबह 9 बजे सोना 1,070.30 डॉलर पर कारोबार कर रहा था जो पिछले हफ्ते के मुकाबले 1,064 डॉलर से थोड़ा ही ज्यादा था। फरवरी 2010 के बाद सोने के दामों में इतनी कमी देखी गई है।

2. भारत में सोना पिछले तीन महीनों के निचले स्तर 25 हजार 500 रुपए प्रति दस ग्राम पर कारोबार कर रहा है।

3. सोना का वायदा कारोबार लगातार 5 सप्ताह के गिरावट के बाद करीब 6 साल के निचले स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसका मतलब है कि व्यापारी इस बात को लेकर आशावादी नहीं है कि सोने की कीमतों में आने वाले कुछ दिनों में बढ़ोत्तरी देखी जाएगी।

4. डॉलर में हो रही लगातार मजबूत के चलते भी व्यापारी अपना सोना निकाल रहे हैं। फेडरल रिजर्व बैंक आगामी महीने में ब्याच की दरें बढ़ा सकता है जिसके चलते डॉलर सोमवार को आठ महीने के मजबूती स्तर पर बंद हुआ।

5. अन्य मुद्राओं के धारकों के लिए डॉलर प्रभुत्व वाली चीजें और महंगी हो जाएंगी।

6. व्यपारियों के अनुसार, एक्सचेंज ट्रेडेड फंड्स जिसे सोने जैसी धातुओं से मदद मिलती है, इसपर ब्याज का भुगतान नहीं किया जाता है। इसमें निधियों का बहिर्गमन देखा जा रहा है, जिससे सोने के दामों पर दबाव पड़ता जा रहा है।

7. एसडीपीआर को दुनिया का सबसे बड़ा एक्सचेंज ट्रेडेड फंड माना जाता है। यहां पर सोमवार को सोना 655.69 टन पर पहुंच गया था जो सितंबर 2008 के बाद सबसे निचले स्तर पर है।

8. एशिया में सोने की मांग से इसकी कीमतों में स्थिरता देखी गई थी। हालांकि, त्योहारी मौसम खत्म होने के बाद दुनिया में सोने के दूसरे सबसे बड़े उपभोग करने वाले देश भारत में इसकी मांग में कमी देखी गई।

9. दामों में कमी के चलते सोने में निवेश अच्छे रूप में देखा जा रहा है। वहीं, विश्लेषकों का मानना है कि आगामी समय में सोने के दामों में बढ़ोत्तरी नहीं होने वाली है।

10. एक फंड मैनेजर ने पिछले हफ्ते ट्वीट कर कहा था कि आगामी दिनों में सोने के दामों में और गिरावट दर्ज की जा सकती है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो