scriptअरबपतियों की संख्या में दुनियाभर में भारत चौथे नंबर पर | India's billionaire population fourth highest | Patrika News
अर्थव्‍यवस्‍था

अरबपतियों की संख्या में दुनियाभर में भारत चौथे नंबर पर

अमीरों की संख्या में भारत चौथे नंबर पर काबिज है। पहले स्थान पर यूएस, दूसरे पर चीन और तीसरे पर जर्मनी मौजूद है

Mar 04, 2015 / 12:12 am

भूप सिंह

India

India

न्यूयार्क। फोर्ब्स ने दुनियाभर के अरबपतियों की 2015 में ताजा सूची जारी की है। भारत के अरबपतियों का डंका केवल देश में नहीं बल्कि विदेशों में बज रहा है। दुनियाभर के अरबपतियों की संख्या में भारत चौथे नंबर पर काबिज है। पहले स्थान पर यूएस, दूसरे पर चीन और तीसरे पर जर्मनी मौजूद है। हालांकि, दुनियाभर के 100 अरबपतियों की सूची में केवल पांच भारतीयों ने ही जगह बनाई है। लेकिन पिछली साल के मुकाबले इस साल अरबपतियों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। पिछले साल अबपतियों की सूची में 56 भारतीय शामिल थे, जिनकी कुल संपत्ति 191.5 डॉलर अरब थी लेकिन इस बार कुल 90 भारतीय हैं, जिनकी कुल संपत्ति 294 डॉलर अरब रूपए है।

फोर्ब्स द्वारा जारी की गई अरबपतियों की सूची में रिकॉर्ड संख्या में महिलाएं हैं। जिनकी हिस्सेदारी महज 11 प्रतिशत ही है। लेकिन अरबपतियों की सूची में भारतीय महिलाओं का डंका बज रहा है। इस सूची में पांच भारतीय महिलाएं शामिल जबकि पिछली साल केवल दो महिला ही थी। दुनियाभर में 1,826 शीर्ष अरबपतियों में 197 महिलाएं है। जबकि 2014 में महिला अमीरों की संख्या केवल 172 थी।

फोर्ब्स द्वारा जारी इस अरबपतियों की सूची में सबसे ज्यादा यूएस के 536 और चीन के 213 और जर्मनी के 103 अरबपति है। दुनिया के अरबपतियों की संख्या में इस साल 290 नए चहेरे शामिल हुए हैं जिसमें 71 चीन के है। इनमें से 46 अरबपतियों की आयु 40 साल से कम है। इसी बीच सूची के सदस्यों की औसत नेटवर्थ 3.86 डॉलर अरब आ गई है जो 2014 के मुकाबले 60 डॉलर मिलियन नीचे गिरी है।

बिक्र देशों में चीन के बाद भारत अरबपतियों की संख्या में दूसरे स्थान है। चीन में अरबपतियों की संख्या 213 है, जिनकी कुल संपत्ति 565 डॉलर अरब और इसके बाद भारत में 90 हैं, जिनकी कुल संपत्ति 294 डॉलर अरब है। वहीं ब्राजील में 54 अरबपति हैं, जिनकी कुल संपत्ति 181 डॉलर अरब है और रूस में 88 अरबपतियों की संपत्ति 337 डॉलर अरब है।

फोर्ब्स के अनुसार, अमरीका, जर्मनी, चीन और भारत की तुलना में अरबपतियों की संख्या में सबसे ज्यादा गिरावट रूस में हुई जो 111 से घटकर 88 हो गई। 

Home / Business / Economy / अरबपतियों की संख्या में दुनियाभर में भारत चौथे नंबर पर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो