scriptपांच रुपए तक महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल के दाम! | Petrol-Diesel prices may be hiked by Rs. 5 per liter | Patrika News

पांच रुपए तक महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल के दाम!

Published: Sep 03, 2015 09:12:00 am

कच्चा तेल के दामों में 24 फीसदी उछाल, शुरू होगा पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने का दौर

petrol pump

petrol pump

नई दिल्ली। पेट्रोल-ड़ीजल में मिली राहत फौरी साबित हो सकती है, क्योंकि अनुमान लगाए जा रहे हैं कि 2 सप्ताह में पेट्रोल-ड़ीजल के दाम बढ़ सकते हैं। दरअसल छह साल के निचले स्तर पर 42 डॉलर प्रति बैरल पर आने के बाद अब कच्चे तेल की कीमतों में 24 प्रतिशत उछाल आया है। ऐसे में मार्केट विशेषज्ञ पेट्रोल-डीजल के दामों में पांच रुपए तक बढ़ोतरी होने की संभावना जता रहे हैं।



तेल में उबाल

कच्चे तेल की किमतों में उछाल तब आया है जब ओपेक ने कहा कि वह दूसरे तेल उत्पादक देशों के साथ दामों को नियंत्रण में लाने के लिए समन्वय स्थापित करेगा। ग्लोबल ट्रेंड के मुताबिक लोकल किमतों का तय करने के लिए भारतीय ईधन रिटेलर्स महिने में दो बार किमतों का रिव्यू करते है। अगला रिव्यू सितंबर के बीच होगा, जिसमें दाम बढ़ने की पूरी आशंका है। क्रूड में गिरावट ने इस साल देश में ईधन सस्ता करने में अहम भूमिका निभाई है, जून से लेकर अब तक पेट्रोल और डीजल की किमतों में 6.5 और 9 रूपए की गिरावट आ चुकी है। बीते साल जून से क्रूड ऑयल में आ रही गिरावट भारत के लिए वरदान साबित हुई है।



जीडीपी की स्थिति

दरअसल वित्तीय वर्ष 2015-16 की पहली तिमाही के जीडीपी आंकडे में 0.5 प्रतिशत की गिरावट आई है, जिसमें बाजार में भी अस्थिरता कायम है। यह आंकडा अप्रेल से जून तिमाही पर आधारित है जबकि जनवरी से मार्च तिमाही में यह आंकडा 7.5 प्रतिशत था। सरकार द्वारा जारी आंकडे के मुताबिक जीडीपी 7.5 से गिरकर 7 प्रतिशत रह गई है। जिससे काफी हद तक उम्मीदें टूटी हैं।


ट्रेंडिंग वीडियो