scriptपेट्रोल 28 पैसे महंगा, डीजल छह पैसे सस्ता | Petrol price hiked by 28 paise per litre, diesel cheaper by 6 paise per litre | Patrika News

पेट्रोल 28 पैसे महंगा, डीजल छह पैसे सस्ता

Published: Sep 30, 2016 10:03:00 pm

पेट्रोल के दाम में 28 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है, जबकि डीजल छह पैसे प्रति लीटर सस्ता किया गया है

Petrol

Petrol

नई दिल्ली। तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल के दाम में लगातार तीसरी बार बढ़ोतरी की है, जबकि डीजल एक पखवाड़े में दूसरी बार सस्ता किया गया है। देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (आईओसीएल) ने शुक्रवार को बताया कि पेट्रोल के दाम में 28 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है, जबकि डीजल छह पैसे प्रति लीटर सस्ता किया गया है। इसमें राज्य सरकारों द्वारा लगाया जाने वाला वैट शामिल नहीं है।

नई कीमतें शुक्रवार आधी रात से लागू हो जाएंगी। वैट सहित दिल्ली में पेट्रोल के दाम 37 पैसे बढ़े हैं। यह 64.21 रुपए प्रति लीटर की जगह अब 64.58 रुपए का मिलेगा। वैट सहित राष्ट्रीय राजधानी में डीजल आठ पैसे सस्ता हुआ है। एक लीटर डीजल अब 52.59 रुपए के बजाय 52.51 रुपए में मिलेगा।

पेट्रोल के दाम में दिल्ली में 1 सितंबर से अब तक तीन बार में 4.49 रुपए की वृद्धि हो चुकी है। 1 सितंबर को इसकी कीमत 3.38 रुपए तथा 17 सितंबर को 0.74 रुपए प्रति लीटर बढ़ाई गई थी। अब पेट्रोल की कीमत 15 जुलाई के बाद के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है। डीजल के दाम दिल्ली में इससे पहले 15 सितंबर को 31 पैसे घटाए गए थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो