scriptपाकिस्तानी गोलीबारी के बाद बंद सीमावर्ती स्कूल फिर खुले | Schools re-opens near LoC after pakistan firing stops | Patrika News
Uncategorized

पाकिस्तानी गोलीबारी के बाद बंद सीमावर्ती स्कूल फिर खुले

पाकिस्तानी गोलीबारी के कारण बंद किए गए जम्मू एवं कश्मीर के सीमावर्ती इलाकों में स्थित स्कूलों को फिर से खोलने के आदेश दे दिए गए हैं

Nov 16, 2016 / 02:14 pm

कमल राजपूत

School

School

जम्मू। पाकिस्तानी गोलीबारी के कारण बंद किए गए जम्मू एवं कश्मीर के सीमावर्ती इलाकों में स्थित स्कूलों को फिर से खोलने के आदेश दे दिए गए हैं। प्रशासन ने एक पखवाड़ा पहले ही बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जम्मू, सांबा और कठुआ जिलों में अंतर्राष्ट्रीय सीमा से सटे गांवों के 174 स्कूलों को बंद कर दिया था।

भारतीय सेना द्वारा सितंबर में पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आंतकवादी लॉन्च पैड्स पर की गई सर्जिकल कार्रवाई के बाद से पाकिस्तानी सेना अंतर्राष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी कर रही है।सीमा पर झड़पों के चलते सीमावर्ती क्षेत्रों में लगभग 420 स्कूलों में पठन-पाठन प्रभावित हुआ है।

गोलीबारी कम होने के बाद प्रशासन ने स्कूलों में फिर से पठन-पाठन शुरू करने का प्रयास शुरू कर दिया है।

Home / Uncategorized / पाकिस्तानी गोलीबारी के बाद बंद सीमावर्ती स्कूल फिर खुले

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो