scriptजम्मू एवं कश्मीर में अशांति फैलाने वाले 10 से अधिक कर्मचारी बर्खास्त | Causing unrest in Jammu and Kashmir more than 10 employees sacked | Patrika News

जम्मू एवं कश्मीर में अशांति फैलाने वाले 10 से अधिक कर्मचारी बर्खास्त

Published: Oct 20, 2016 04:51:00 pm

कर्मचारियों पर पहले ही सार्वजनिक सुरक्षा अधिनियम (पीएसए) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

dismissed

dismissed

श्रीनगर। जम्मू एवं कश्मीर में सरकार ने अशांति फैलाने वाले 10 से अधिक कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया गया है। एक शीर्ष अधिकारी ने गुरुवार को बताया, “कर्मचारियों की राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों पर रिपोर्ट राज्य पुलिस ने तैयार की, जिसे मुख्य सचिव के पास भेजा गया। उन्होंने संबंधित विभागों के प्रमुखों से इन कर्मचारियों को बर्खास्त करने को कहा।”

कर्मचारियों पर घाटी में पिछले तीन माह से भी जारी अशांति को बढ़ावा देने में शामिल होने का आरोप है। बर्खास्त कर्मियों में कश्मीर विश्वविद्यालय के सहायक रजिस्ट्रार के अलावा शिक्षा, राजस्व, सार्वजनिक स्वास्थ्य, इंजीनियरिंग और खाद्य आपूर्ति विभाग के कर्मचारी भी शामिल हैं।

उन्होंने कहा, “राज्य सरकार ने राज्य के संविधान के अनुच्छेद 126 के तहत यह कार्रवाई किया। प्रशासन के मुताबिक, कुछ कर्मचारियों पर पहले ही सार्वजनिक सुरक्षा अधिनियम (पीएसए) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो