scriptऑनलाइन लगेगी हाजिरी, समय से पहले पहुंचे 75 फीसदी कर्मचारी | New Delhi Municipal Council employees attendance will online | Patrika News

ऑनलाइन लगेगी हाजिरी, समय से पहले पहुंचे 75 फीसदी कर्मचारी

Published: Jan 03, 2017 11:15:00 pm

हाजिरी संबंधी जानकारी अब ऑनलाइन होते ही कर्मचारियों में हंगामा मच गया…

Online Attendance

Online Attendance

नई दिल्ली। हाजिरी संबंधी जानकारी अब ऑनलाइन होते ही कर्मचारियों में हंगामा मच गया। यही डर है कि हाजिरी ऑनलाइन करने के फैसले का पहले ही दिन असर दिखा जब 75 फीसद से ज्यादा कर्मचारी तय समय से पहले ही कार्यालय पहुंच गए। यह मामला नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (एनडीएमसी) का है।

हाजिरी संबंधी जानकारी ऑनलाइन होने से कोई भी शख्स कर्मचारियों की उपस्थिति, अवकाश संबंधी जानकारी एनडीएमसी की वेबसाइट पर जाकर देख सकता है। अधिकारी की मानें तो मंगलवार को हाजिरी आनलाइन हुई। पहले ही दिन 75 फीसद कर्मचारी सुबह नौ बजे के पहले पहुंचे। उम्मीद है कि इस कदम से कर्मचारियों की लेटलतीफी की आदत भी खत्म होगी।

एनडीएमसी अधिकारियों ने बताया कि बायोमैट्रिक अटेंडेंस सिस्टम व्यवस्था लागू करने के बाद भारत सरकार के निर्देश पर यह व्यवस्था शुरू की गई है। एनडीएमसी ने वेबसाइट पर ऑनलाइन डैश बोर्ड का लिंक दिया है। इस डैश बोर्ड को पूरे देश के ऑनलाइन हाजिरी सिस्टम से जोड़ दिया गया है। इतना ही नहीं एनडीएमसी ने अपने कर्मचारियों का आधार कार्ड भी बायोमैट्रिक मशीन से लिंक कराया है। यानि हाजिरी के लिए पंच करने के साथ ही आधार कार्ड भी दिखाना होगा।

अधिकारियों की मानें तो जल्द ही एनडीएमसी मोबाइल एप 311 पर भी हाजिरी सेवा उपलब्ध होगी। इसके लिए एप को री लांच किया जाएगा। एप में सभी विभागों के एचओडी और उनकी पूरी टीम की हाजिरी सिस्टम को जोड़ा जाएगा। दावा है कि इससे भ्रष्टाचार पर लगाम कसी जाएगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो