scriptअस्थाई कर्मचारियों में पारदर्शिता नियमतिकरण से मचा हड़कंप | Temporary employees are being regular by transparency process | Patrika News

अस्थाई कर्मचारियों में पारदर्शिता नियमतिकरण से मचा हड़कंप

Published: Oct 17, 2016 03:31:00 pm

सरकार ने मुलाजिमों को रैगुलर करने की हामी भर दी है, लेकिन पारदर्शी ढंग
से भर्ती करने की शर्त पर, इससे कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है।

employees

employees

लुधियाना। शहर में विभिन्न विभागों में वर्षों से कार्यरत अस्थाई कर्मचारियों ने स्थायित्व के लिए संघर्ष छेड़ दिया था। जिसका खामियाजजा भी अब उन्हीं में से कुछ कर्मचारियों को भुगतना पड़ेगा। क्योंकि संघर्ष के बाद दबाव में आई राज्य सरकार ने मुलाजिमों को रैगुलर करने की हामी भर दी है, लेकिन पारदर्शी ढंग से भर्ती करने की शर्त पर, इससे कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है।

जिसके बाद कर्मचारी अब अपने-अपने आकाओं को खुश करने में जुट गए हैं। ताकि कहीं साहिब की नाराजगी लिस्ट से उनका नाम बाहर न कर दें। विभाग ने 17 अक्टूबर की सुबह 10 बजे तक उनका रिकार्ड भेजने के आदेश जारी किए थे, जबकि 14 अक्टूबर को जारी पत्र उपरांत 15 व 16 अक्टूबर को शनि व रविवार की छुट्टी थी।

ऐसे में आज सुबह 10 बजे तक उनका रिकार्ड आखिर किस तरह प्रसोनल विभाग तक पहुंचा होगा। उससे भी गंभीर मामला विभाग प्रमुखों द्वारा अपने अधीन कार्यरत सभी कर्मचारियों की पॉजीटिव रिपोर्ट भेजने से जुड़ा हुआ है। जबकि कई कर्मचारी अपने प्रमुखों के साथ मधुर संबंधों को लेकर चिंताग्रस्त हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो