scriptउपनल कर्मचारियों की लड़ाई जारी, सचिवालय जाने से रोका | Upnal workers continue to fight in dehradun uttarakhand | Patrika News
एम्प्लॉई कॉर्नर

उपनल कर्मचारियों की लड़ाई जारी, सचिवालय जाने से रोका

उत्तराखंड में उपनल कर्मचारियों की सरकार के खिलाफ लड़ाई जारी है…

Dec 05, 2016 / 08:34 pm

श्रीबाबू गुप्ता

protest

protest

देहरादून। उत्तराखंड में उपनल कर्मचारियों की सरकार के खिलाफ लड़ाई जारी है। महासंघ की मांगों पर सोमवार को उपनल कर्मचारियों ने सचिवालय की ओर कूच भी किया था। जहां पुलिस ने सुभाष रोड पर आयकर विभाग दफ्तर वाली गली से पहले ही रोक लिया।

जानकारी के अनुसार उपनलकर्मियों के कूच से पहले अतिथि शिक्षकों ने रैली निकाल, अभिषेक टॉवर के पास रास्ता रोक दिया। जिस कारण उपनल कर्मियों का जुलूस आगे नहीं बढ़ पाया। काफी देर इंतजार करने के बाद उपनलकर्मी वापस धरना स्थल पर आ गए।

पुलिस के द्वारा रोके जाने पर मौके पर कुछ देर धरने पर बैठकर कर्मचारी वापस धरना स्थल लौट आए। उपनल कर्मचारी महासंघ से जुड़े कर्मचारी विभागीय संविदा की मांग पर कई दिन से हड़ताल पर हैं। विभागीय संविदा के लिए गठित कैबिनेट की उप समिति की सिफारिशों से असंतुष्ट कर्मचारियों ने शनिवार को सीएम आवास कूच के बाद सोमवार को धरना स्थल से सचिवालय कूच किया।

पुलिस ने सुभाष रोड पर बैरिकेटिंग से पहले ही कर्मचारियों को रोक लिया। मौके पर कर्मचारियों ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और धरने पर बैठ गए। महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष भावेश जगूड़ी ने बताया कि मुख्यमंत्री के दिल्ली होने के कारण कर्मचारी वापस धरना स्थल लौट आए।

Home / Employee Corner / उपनल कर्मचारियों की लड़ाई जारी, सचिवालय जाने से रोका

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो