बिग बी के बाद अब अनुष्का के साथ आया रणवीर का नया डबस्मैश
Published: Nov 28, 2015 10:25:00 am
अनुष्का, रणवीर की मूछों को ताव देकर ‘बाजीराव ने मस्तानी से मुहब्बत की है अय्याशी नहीं’ इस डायलॉग पर एक्सप्रेशन देती हैं।
मुंबई। बॉलीवुड में आजकल डबस्मैश बनाने का एक ट्रैंड सा बन गया है शायद इसलिए आजकल सभी सेलेब्स नए-नए डबस्मैश बनाकर अपने फैंस के लिए सोशल साइट्स पर शेयर कर रहे है। हाल ही में बिग बी ने रणवीर सिंह के साथ एक डबस्मैश बनाया था और अब रणवीर ने एक नया डबस्मैश एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के साथ भी बनाया है।
‘बाजीराव मस्तानी’ के जिस डॉयलाग पर बिग बी ने रणवीर के साथ डबस्मैश बनाया था,अब उसी डॉयलाग पर रणवीर के साथ एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने नया डबस्मैश बनाया है। अनुष्का, रणवीर की मूछों को ताव देकर ‘बाजीराव ने मस्तानी से मुहब्बत की है अय्याशी नहीं’ इस डायलॉग पर एक्सप्रेशन देती हैं। लेकिन आवाज रणवीर की ही सुनाई देती है।
यह वीडियो रणवीर ने इंस्टाग्राम और ट्विटर पर शेयर किया है। उन्होंने साथ में कैपशन लिखा है ‘Bittoo se Bajirao tak :)) Presenting the One & Only anushka sharma !!’
संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी ‘बाजीराव मस्तानी’ 18 दिसंबर को रिलीज होगी। फिल्म में रणवीर, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा ने अहम किरदार निभाए हैं।