मुंबई। पुरानी रीत है किसी भी काम की शुरूआत भगवान के आशीर्वाद से ही की जाती है। बॉलीवुड सितारें भी इसी प्रथा में विश्वास करते है।अभी हाल ही में एक्टर अजय देवगन ने कोल्हापुर की महालक्ष्मी देवी का आशीर्वाद लिया।
अजय इन दिनों कोल्हापुर है,वो किसी निजी काम के चलते कोल्हापुर गए हुए है। नवरात्रों की शुरूआत से पहले ही अजय मॉं महालक्ष्मी(इच्छापूर्ति देवी) के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।अजय अब डायरेक्शन के क्षेत्र में उतर रहे है और इसकी शुरूआत से पहले वे मां के सामने नतमस्तक हुए।
फिल्म दृश्यम की सक्सेस के बाद अब वो “शिवाय” का डायरेक्शन करेंगे जिसमें वो खुद लीड रोल में होंगे। अपने इस बड़े बजट की फिल्म के लिए वो डायरेक्टर मिलन लूथरिया से जुड़े है। इसके अलावा अजय का नया प्रोजेक्ट फिलहाल पाइपलाइन में है।