scriptबिग बॉस-10 : प्रियंका जग्गा हुईं घर से बाहर | Bigg Boss 10: Priyanka Jagga eliminated from the show | Patrika News

बिग बॉस-10 : प्रियंका जग्गा हुईं घर से बाहर

Published: Oct 24, 2016 11:55:00 am

बिग बॉस सीजन-10 में कंटेस्टेंट का एलिमिनेश शुरू हो गया है और पहले एलिमिनेशन राउंड में प्रियंका जग्गा को बाहर  किया गया हैं

Priyanka Jagga

Priyanka Jagga

मुंबई। बिग बॉस सीजन-10 में कंटेस्टेंट का एलिमिनेश शुरू हो गया है और पहले एलिमिनेशन राउंड में प्रियंका जग्गा को बाहर किया गया हैं। पब्लिक वोटिंग देखने के बाद सामने आया कि जनता चाहती है कि प्रियंका को घर से बाहर कर दिया जाए। आपको बता दें कि पहले एलिमिनेशन राउंड में गौरव चोपड़ा, मन्नू पंजाबी, मोनालीसा और प्रियंका जग्गा थे।

गौरतलब है कि प्रियंका जग्गा शुरुआत से सुर्खियों में छाई हुई थीं। पहले दिन से लड़ाई-झगड़ा करने में वो सबसे आगे थीं। वो अपने मालिक होने का कोई फायदा हाथ से नहीं जाने दे रही थीं।

पांचवें दिन टास्क के दौरान प्रियंका ने अपनी पैंट में टॉयलेट कर दिया और फिर सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट वीजे वाणी को इस पैंट को धोने को कहा।

बानी ने उसकी बात मान भी ली। इससे पहले दोनों के बीच गरमागरम बहस भी हुई थी। इसी के चलते प्रियंका जग्गा की बिग बॉस के घर से छुट्टी कर दी गई। प्रियंका जग्गा बिग बॉस 10 की पहली कंटेस्टेंट हैं जो घर से बाहर हो गईं हैं।

लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो हो सकता है कि इसमें प्रियंका की फिर से वापसी हो जाए। कयास लगाए जा रहे हैं कि हो सकता है प्रियंका बिग बॉस के सीक्रेट रूम में हो। अब बिग बॉस कब क्या सराप्राइज लेकर आ जाएं ये तो आने वाले एपिसोड्स ही बताएंगे। 
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो