मुंबई। मंगलवाल को बॉलीवुड के दबंग सलमान खान के पिता सलीम खान का 80वां बर्थडे था। इस मौके पर उनके घर गैलेक्सी अपार्टमेंट में बड़ी पार्टी का आयोजन किया गया, जिसमें उनकी फैमिली और फ्रेंड्स मौजूद रहे। साथ ही सलमान की एक्स गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी भी इस पार्टी में दिखी।
बर्थडे की कुछ फोटोज शेयर की गई। जिसमें सलीम खान के 80वें बर्थडे पर ’80’ बना हुआ स्पेशल केक नजर आया। साथ ही केक पर लिखा था ‘पूरी दुनिया के बेस्ट डैडी’। सलीम खान ने मिस्टर राइट की कैप पहनी थी। इस मौके पर कबीर खान, साजिद नाडियादवाला, डेविड धवन समेत बॉलीवुड की नामी-गिरामी हस्तियां मौजूद थी।
हैरानी वाली बात ये है कि इस पार्टी में सलमान की एक्स गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी भी नजर आई। सलमान और संगीता के ब्रेकअप के बाद भी उनके सलमान की फैमिली से अच्छे रिश्ते हैं। उन्हें कई मौकों पर सलमान की फैमिली के साथ देखा गया है।
Home / Entertainment / Bollywood / सलमान ने सेलिब्रेट किया पापा सलीम का बर्थडे, Ex गर्लफ्रेंड भी रही मौजूद